Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:कैंट स्टेशन पर 1.95 करोड़ की ज्वेलरी बरामद, नमो से अस्सी घाट तक 3 दिन एयर शो होगा

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दो युवकों को 1.95 करोड़ रुपए की सोने और डायमंड की ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में मिले। 23 से 25 अक्टूबर तक नमो घाट से अस्सी घाट के बीच प्रस्तावित भारतीय वायु सेना के एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। 20 अक्टूबर से फाइटर जेट्स अभ्यास शुरू करेंगे, जबकि अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- काशी में रेलवे अफसर को CBI पकड़कर ले गई:कारोबारी से 1.70 लाख रुपए रिश्वत ली, मोबाइल-लैपटॉप जब्त यूपी के वाराणसी में CBI ने रेलवे के एक सीनियर अफसर को छापेमारी कर पकड़ा है। उन पर फर्नीचर कारोबारी से बिल पास करने के लिए 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। DRM कार्यालय और आवास पर हुई कार्रवाई में मोबाइल, लैपटॉप व दस्तावेज जब्त किए गए। पढ़ें पूरी खबर… 2- चौथे दिन CJP के विरोध को लेकर अलर्ट:BHU कैंपस के गेट पर पुलिस तैनात, स्टूडेंट्स बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें BHU परिसर में पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के बीच चौथे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पूरे परिसर में पुलिस, प्रॉक्टोरियल बोर्ड और ड्रोन से निगरानी की गई। छात्रों और पूर्व छात्रों ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई। पढ़ें पूरी खबर… 3- कैंट स्टेशन पर 1.95 करोड़ की ज्वेलरी बरामद:सोने-डायमंड के हार मिले, गुजरात के दो तस्कर अरेस्ट; जौनपुर ले जा रहे थे वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दो युवकों को 1.95 करोड़ रुपए की सोने और डायमंड की ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पढ़ें पूरी खबर… 4- वाराणसी कोर्ट में पुलिस हिरासत से भागा चोर:दो कांस्टेबल सहित तीन पर FIR, फूलपुर पुलिस ने किया था मोनू खान को गिरफ्तार वाराणसी में पेशी के लिए एसीजेएम कोर्ट लाए गए शातिर चोर मोनू खान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने पर दो कांस्टेबल और फरार आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…. 5- वाराणसी में होगा तीन का दिन का एयर शो:अंतिम दिन आ सकते हैं PM, 2 दिन करेगी सेना की वायुशक्ति अभ्यास वाराणसी में 23 से 25 अक्टूबर तक नमो घाट से अस्सी घाट के बीच प्रस्तावित भारतीय वायु सेना के एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। 20 अक्टूबर से फाइटर जेट्स अभ्यास शुरू करेंगे, जबकि अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 6- वाराणसी पहुंचे लोजपा सांसद अरुण भारती, बोले - पार्टी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की कर रही तैयारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने CJP से जुड़े छात्र आंदोलन और उससे जुड़े विवादों पर कहा कि केंद्र सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से ले रही है और उनके साथ लगातार संवाद जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि सरकार और छात्रों के बीच सार्थक बातचीत सफल हो। पढ़ें पूरी खबर… 7- गंगा घाट जल पुलिस और NDRF की संयुक्त मॉक ड्रिल:बाढ़ व जल दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारियों का किया गया परीक्षण सावन में गंगा का जलस्तर बढ़ने और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस, पीएसी और NDRF ने संयुक्त मॉक ड्रिल कर राहत एवं बचाव तैयारियों का परीक्षण किया। अभ्यास के दौरान डूबते व्यक्ति के रेस्क्यू, बाढ़ राहत अभियान और CPR जैसी जीवनरक्षक तकनीकों का प्रदर्शन कर एजेंसियों के समन्वय को परखा गया। पढ़ें पूरी खबर… 8- 27 जुलाई को सक्रिय होगा मानसून:गंगा के जलस्तर बढ़ने से 60 छोटे मंदिर डूबे, ललिता घाट के गंगा आरती का स्थल बदला वाराणसी में 27 जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। फिलहाल अगले तीन दिनों के लिए किसी भी प्रकार की भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 9- बढ़ते जलस्तर के बीच गंगा को स्वच्छ बनाने की मुहिम:वाराणसी के अस्सी घाट पर नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने चलाया 'गंगा स्वच्छता अभियान' वाराणसी के अस्सी घाट पर नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने गंगा में बाढ़ के बाद फैली जलकुंभी और गंदगी की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को 'स्वभाव में स्वच्छता, संस्कार में स्वच्छता' का संदेश देकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 10- वाराणसी में छात्रों के समर्थन में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:तहसील में काम बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार करीब 12 बजे राजातालाब तहसील के अधिवक्ता छात्रों के समर्थन में उतर आए। वकीलों ने अदालत का कामकाज नहीं किया। प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दो बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली:गोकशी की तैयारी में थे, दोनों पर 32 से अधिक मुकदमे
    Next Article
    कानपुर में साइबर अपराध के खिलाफ एसीपी सख्त:घाटमपुर के 34 म्यूल खाते पुलिस की रडार पर, खुद की निगरानी में करा रहे जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment