Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दो बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली:गोकशी की तैयारी में थे, दोनों पर 32 से अधिक मुकदमे

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस और गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके कई साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो गोवंश को मुक्त कराया। कब्जे से तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गायों को बांधकर गोकशाी करने जा करने जा रहे थे बदमाश पुलिस को देर रात हर्रा-खिवाई मोड़ पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि जसड़ पांचली मार्ग पर खड़ंजे के पास 7-8 लोग एक कार और दो बाइक के साथ दो गायों को बांधकर गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। इस दौरान दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कार्रवाई में आरोपियों पर गोली चलाई। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सीएचसी सरूरपुर में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्रा निवासी अकरम और नौचंदी निवासी शादाब उर्फ दानिश के रूप में हुई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बाकी आरोपी गन्ने के खेतों से भाग निकले। उनकी तलाश में देर रात तक कांबिंग अभियान जारी रहा। कब्जे से 2 गोवंश छूटे- कार-बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो चाकू, एक बांका, लकड़ी का गुटका, रस्सियां और गौकशी में प्रयुक्त अन्य सामान जब्त किया। इसके अलावा रस्सियों से बंधी दो गायें छुड़ाई गईं। आरोपियों के पास एक वैगनआर कार और दो मोटरसाइकिलें भी मिली हैं। दोनों पर दर्ज हैं 32 मुकदमे गिरफ्तार आरोपी अकरम पर आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम, मारपीट के मामलों में जिले के अलग अलग थानों में कुल 20 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी शादाब उर्फ दानिश पर आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम के तहत गाजियाबाद, मेरठ में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बरामदगी और पुलिस पर फायरिंग के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर ट्रस्ट और SBI के बीच खातों पर गतिरोध:1000 कर्मचारियों का वेतन अटका, हस्ताक्षरकर्ता बदलने के फैसले पर बैंक की आपत्ति
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:कैंट स्टेशन पर 1.95 करोड़ की ज्वेलरी बरामद, नमो से अस्सी घाट तक 3 दिन एयर शो होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment