Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मंदिर के बाहर टीका लगाने वालों से कराई उठक-बैठक, MSC छात्रा की लाश प्रेमी के बाथरूम में सड़ती मिली

    16 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें…काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 के पास चंदन टीका लगाने वालों से चौक थाने के बाहर उठक-बैठक लगवाई गई। उधर, 3 दिन से लापता 24 वर्षीय MSC छात्रा का शव प्रेमी के कमरे के बाथरूम में सड़ता मिला। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- 3 दिन से लापता MSC छात्रा की प्रेमी के बाथरूम में मिली लाश, मां ने कमरा खोला तो सड़ी-गली पड़ी थी वाराणसी में 3 दिन से लापता 24 वर्षीय MSC छात्रा का शव प्रेमी के कमरे के बाथरूम में मिला। मां ने कमरा खोला तो तेज दुर्गंध के बीच बेटी की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि प्रेमी फरार है। पूरी खबर पढ़ें… 2- घाट से 15 फीट ऊपर छत पर चल रहा श्मशान, मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र पर अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग गंगा का जलस्तर बढ़ने से मणिकर्णिका घाट का निचला हिस्सा डूब गया है। अब घाट से 15 फीट ऊपर छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है। जगह कम होने से एक साथ 8-10 चिताएं ही जल पा रही हैं और शवदाह के लिए 3-4 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 3- मैरीकॉम के कोच बोले-शादी में भी स्कूल ड्रेस पहनता था, पापा के PF के पैसे से पहली बार विदेश गया वाराणसी के बॉक्सर और मैरीकॉम के कोच छोटेलाल यादव को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है। कभी शादी-ब्याह में भी स्कूल की यूनिफॉर्म पहनने वाले छोटेलाल ने पिता के PF के पैसे से पहली बार विदेश का सफर किया था। संघर्ष से निकले छोटेलाल ने कई मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें… 4- BHU कैंपस में 8 घंटे चला NSG का सुरक्षा ऑडिट, आतंकी हमले के अलर्ट के बीच एयरड्रॉप व मोर्चेबंदी के ठिकाने चिह्नित किए BHU में आतंकी हमले के अलर्ट के बीच गुरुवार को NSG की चार सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने करीब 8 घंटे तक परिसर का सुरक्षा सर्वे किया। प्रमुख भवनों, प्रवेश-निकास, विश्वनाथ मंदिर और हेलिपैड की जांच के साथ कमांडो ऑपरेशन के लिए संभावित स्थान भी चिह्नित किए। पूरी खबर पढ़ें… 5- अभिनेत्री अहाना रिक्शे पर बैठकर काशी घूमीं, अपना पुराना घर देखा; बोलीं-बचपन की यादें ताजा हो गईं अभिनेत्री अहाना कुमरा गुरुवार को परिवार और दोस्तों के साथ काशी पहुंचीं। उन्होंने रिक्शे से शहर की गलियों का भ्रमण किया और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। अहाना ने पिता का पुराना मकान भी देखा, जिससे उनकी बचपन की यादें ताजा हो गईं। पूरी खबर पढ़ें… 6- विश्वनाथ मंदिर के बाहर टीका चंदन लगाने वालों में मारपीट, थाने के बाहर कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 के पास चंदन टीका लगाने को लेकर तीन लोगों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस तीनों को चौक थाने ले गई, जहां उन्होंने गलती मानकर कान पकड़कर उठक-बैठक की। पूरी खबर पढ़ें… 7- परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 5 लाख रुपए में पास कराने का सौदा था वाराणसी में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड शिवजीत पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने भाई के साथ गिरोह चलाने और परीक्षार्थियों से नकल के लिए 1 से 5 लाख रुपए लेने की बात कबूली। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें… 8- BHU हॉस्पिटल में छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय घेरा; बोले- दुर्व्यवहार किया, मामले की उच्चस्तरीय जांच हो BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में डॉक्टर और छात्रों के विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डॉक्टर पर छात्र को बंधक बनाने के आरोप के बाद गुरुवार को छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने CCTV और पूरी वीडियो फुटेज की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पूरी खबर पढ़ें… 9- अभिनेता अमित सियाल ने खाई हींग कचौड़ी, विधायक नीलकंठ तिवारी के साथ काशी की गलियों में घूमे वाराणसी पहुंचे अभिनेता अमित सियाल ने बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। विधायक नीलकंठ तिवारी भी उनके साथ रहे। अमित ने काशी की गलियों में घूमकर दीना गुरु की मशहूर हींग कचौड़ी का स्वाद लिया। पूरी खबर पढ़ें… 10- VIP दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं को पुजारी बनकर ठगा, काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर से 5 आरोपी गिरफ्तार सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP और सुगम दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। चौक पुलिस ने मंदिर के गेट नंबर-4 के पास कार्रवाई कर पुजारी बनकर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने CCTV और सादे कपड़ों में निगरानी के बाद कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी-मेट्रीमोनियल साइट से दोस्ती कर 7 लाख की ठगी:खुद को NRI बताया, UK से भेजे पार्सल के क्लियरेंस के नाम पर जमा कराई रकम
    Next Article
    रामकोट परिक्रमा का एक साल पूरा:हजारों रामभक्तों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment