Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:पिशाचमोचन कुंड पर ऑनलाइन श्राद्ध-पिंडदान पर रोक; प्रदर्शन में लाठीचार्ज, किसान की मौत

    9 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें……काशी के पिशाचमोचन कुंड पर पितृपक्ष में इस बार ऑनलाइन श्राद्ध और पिंडदान नहीं कराया जाएगा। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि श्राद्ध में यजमान की प्रत्यक्ष मौजूदगी और स्वयं पिंड अर्पित करना जरूरी है। बुधवार को प्रदर्शन में 60 साल के एक किसान की मौत हो गई। एक अन्य किसान गंभीर घायल है। सुबह 11 बजे जमीन अधिग्रहण और टोल वसूली के खिलाफ किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- वाराणसी में किसानों के प्रदर्शन में एक की मौत:लाठीचार्ज के बाद पथराव, भागते हुए घायल हुआ था, एक का सिर फटा-कई गंभीर वाराणसी में भूमि अधिग्रहण और टोल वसूली के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में कार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य किसान गंभीर घायल है। पढ़ें पूरी खबर… 2- बाहुबली बृजेश सिंह का बेटा PM जन्मदिन कार्यक्रम का चेयरमैन:9-11 तक सिगरा स्टेडियम में लीग कराएंगे सिद्धार्थ, पार्टी में विरोध के स्वर उठे वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाहुबली बाहुबली बृजेश सिंह की इंट्री हो गई है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बृजेश सिंह के बेटे को अहम जिम्मेदारी दी है। भाजपा की ओर से बृजेश सिंह के बेटे को पीएम जन्मदिन के आयोजन समिति का चेयरमैन बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…. 3- वाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रक:लड़कियां डांसकर रील बना रहीं, 80 KM के रूट में 2 फुट ओवरब्रिज हटेंगे; सड़क चौड़ी हो रही यूपी में इन दिनों 308 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रक चर्चा में है। इस विशाल ट्रक पर करीब 200 टन वजन का वेसल लदा है, जिसे बेल्जियम से मंगाया गया है। पानी के जहाज से ओडिशा पहुंचे इस वेसल को अब सड़क मार्ग से लखीमपुर ले जाया जा रहा है। इसे बलरामपुर चीनी मिल की यूनिट और एथेनॉल प्लांट में लगाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…. 4- पिशाचमोचन कुंड पर इस बार ऑनलाइन श्राद्ध-पिंडदान पर रोक:तीर्थ पुरोहित बोले- सुविधा के नाम पर नहीं बदले जा सकते शास्त्र काशी के अति प्राचीन पिशाचमोचन कुंड पर पितृपक्ष में होने वाले त्रिपिंडी श्राद्ध और पिंडदान की अपनी विशिष्ट धार्मिक मान्यता है। मान्यता है कि यहां विधि-विधान से श्राद्ध करने पर अकाल मृत्यु, प्रेत बाधा और पितरों से जुड़ी व्याधियों से मुक्ति मिलती है। पढ़ें पूरी खबर… 5- बीएचयू में एबीवीपी ने निकाली प्रशासन की शव यात्रा: 8वें दिन भी धरना जारी, सुरक्षाकर्मियों से हुई धक्का-मुक्की काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रतीकात्मक शव बनाया और उसे लेकर केंद्रीय कार्यालय के गेट तक पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…. 6- वाराणसी में बारिश थमी, गंगा 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ी:जलस्तर बढ़ने से घाटों का संपर्क टूटा, अगले एक सप्ताह बारिश का अलर्ट नहीं वाराणसी में बारिश का दौर थमने के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…. 7- वाराणसी में सीवर चेंबर खोलते पकड़ा गया युवक:काल भैरव वार्ड में पहुंचे थे चार युवक, पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी नगर निगम के सीवर चेंबर में बोरियां मिलने के मामले में जल निगम ने FIR कराई थी। इसी बीच काल भैरव वार्ड में स्थानीय पार्षद की तत्परता से एक युवक को सीवर चेंबर में अनाधिकृत तरीके से उतरते हुए पकड़ लिया गया। इस दौरान तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। पढ़ें पूरी खबर… 8- UPBoard में 9वीं-11वीं के अग्रिम पंजीकरण की आज अंतिम तारीख:10वीं-12वीं का परीक्षा डेटा भी रात 12 बजे तक ही होगा अपलोड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा वर्ष 2027 की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए छात्रों का शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तारीख आज 30 सितंबर है। पढ़ें पूरी खबर…. 9- किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट:वाराणसी में टोल वसूली के विरोध में होना था प्रदर्शन, लोग बोले- यह पुलिसिया दमन वाराणसी के चोलापुर स्थित बलरामगंज टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन प्रस्तावित था। प्रदर्शन से पहले ही वाराणसी जनपद के कई किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…. 10- वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर:सफाईकर्मियों सहित कई लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, पीएचसी किया गया रेफर सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को वाराणसी के विकास खंड सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लॉक के सफाईकर्मियों सहित कई अन्य लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हरिजन कब्रिस्तान' शब्द पर जनशासन संस्था ने जताई आपत्ति:नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया, पीयूष बोले- राजस्व विभाग नहीं दे रहा है सही आंकड़े
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में एविनिक्स की फैक्ट्री में भीषण आग, 70 मिनट में 7 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment