Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:एसआईटी से क्लीन चिट के बाद काशी पहुंचे चंपत राय, BHU की ZEN-Z चौपाल में गूंजा ‘लाल-सलाम’

    8 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचे। चंपतराय सबसे पहले मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्धपीठ नरसिंह मठ पहुंचे जहां पर पूजा अर्चना की। मठ में स्थापित शिवलिंग का भव्य अभिषेक किया।इस दौरान उन्होंने कहा- आध्यात्मिक नगरी काशी सदैव से ज्ञान और प्रकाश देती आई है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. काशी-विद्यापीठ में ZEN-Z यात्रियों की पुलिस से तकरार, छात्रों पर फेंकी स्याही चौरीचौरा से चलकर वाराणसी आए जेन-जी साइकिल यात्रियों का काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में छात्रों से पुलिस की तकरार हो गई। काशी विद्यापीठ के गेट पर अंदर जाने से रोकने पर यात्रियों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। गेट के अंदर से छात्रों ने साइकिल यात्रियों पर पानी और स्हायी फेंकी तो युवा उग्र हो गए। पढ़ें पूरी खबर… 2. वाराणसी में बादलों की आवाजाही जारी, बारिश के आसार वाराणसी में शनिवार को बारिश का IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार दिन में एक या दो बार बारिश के आसार हैं। वहीं शुक्रवार की रात हुई बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। ठंडी हवाई चल रही हैं। और बादलों की आवाजाही लगी हुई है। वाराणसी में शुक्रवार आईएमडी के अनुसार 29.66 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… 3. तीज पर हल्की, घाट पैटर्न और बंधेज साड़ियों की डिमांड वाराणसी में तीज पर इस बार हल्की साड़ियां, घाट पैटर्न और बंधेज साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बन रही हैं। दुकानदारों के मुताबिक महिलाएं ऐसी साड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं, जिन्हें पहनना आसान हो और लुक भी अलग दिखे। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में स्कूल के बाहर युवक ने कट्टा लहराया वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के काशीपुर में पायनियर स्कूल के पास शनिवार दोपहर एक युवक ने कट्टा लहराकर हंगामा किया। उसने कई लोगों से गाली-गलौज भी की। युवक के हाथ में कट्टा देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई। जांच में पता चला कि उसके पास मिला कट्टा नकली था। पढ़ें पूरी खबर… 5. गड़खड़ा में युवक को घेरकर डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी सिंधौरा के गड़खड़ा गांव में एक युवक को रास्ते में घेरकर डंडों से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर सिंधौरा पुलिस ने चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी कोर्ट से आभूषण चोरी के 2 आरोपी दोषमुक्त वाराणसी अपर सत्र न्यायाधीश, (पंचम) यजुवेन्द्र विक्रम सिंह की अदालत ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में सिकरौल, पोखरा, कैंट निवासी आरोपित संतोष बारी और नरेन्द्र सेठ को संदेह का लाभ देते हुए शुक्रवार को दोषमुक्त कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 7. BHU की ZEN-Z चौपाल में गूंजा ‘लाल-सलाम’, नेहा बोरा बोलीं- UP सरकार युवाओं को दे नौकरी दिल्ली के जंतर-जंतर मंतर पर CJP के जेन-जी आंदोलन की झलक शनिवार को वाराणसी में दिखी। बीएचयू परिसर में जेन-जी चौपाल के दौरान लाल सलाम की गूंज सुनाई दी। जेन-जी की आवाज बनकर सामने आईं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने हुंकार भरी। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी के नरसिंह मठ पहुंचे चंपत राय, मठ के शिवलिंग में किया रुद्राभिषेक श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचे। चंपतराय सबसे पहले मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्धपीठ नरसिंह मठ पहुंचे जहां पर पूजा अर्चना की। मठ में स्थापित शिवलिंग का भव्य अभिषेक किया। पढ़ें पूरी खबर… 9. वाराणसी में सीवर लाइन में मिली बालू की बोरियां, FIR वाराणसी के शिवाला वार्ड के अग्रवाल रेडियो के पास कूड़ाघर रत्नाकर पार्क के समीप स्थित गली के जलभराव की वीडियो 10 सितंबर की रात वायरल हुआ था। इससे नगर निगम में हड़कंप मच गया था और शुक्रवार सुबह से यहां जलकल और नगर निगम की टीम ने कार्य शुरू किया था। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में विवाहिता से मारपीट का आरोप, शादी के बाद 2 लाख और कार की मांग बड़ागांव में पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, देवर और शादी के मध्यस्थ समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कारित करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक खुशबू सिंह को सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीज पर राजस्थानी अजरक प्रिंट की साड़ी का क्रेज:गोरखपुर में HD मेकअप कर सजेंगी महिलाएं, बोली- यह दिन हमारे लिए बेहद खास
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रूस से लौटे इंजीनियर बोले- विदेश में नौकरी नहीं करूंगा, 5,600 करोड़ की ठगी में 2 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment