Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रूस से लौटे इंजीनियर बोले- विदेश में नौकरी नहीं करूंगा, 5,600 करोड़ की ठगी में 2 अरेस्ट

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें…कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने 5,600 करोड़ रुपए की साइबर ठगी से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों की निशानदेही पर जाजमऊ स्थित एक फार्म हाउस में छापा मारा गया। रूस से लौटे इंजीनियर चंदन गुप्ता ने कहा कि अब वह विदेश में नौकरी करने नहीं जाएंगे। उनका आरोप है कि मॉस्को में रूसी पुलिस ने हाथ बांधकर हिरासत में रखा और टॉर्चर किया; एंबुलेंस के शीशे तोड़ने के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार खबर पढ़िए… 1- करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी, डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात बहू और बेटे ने खूब शराब पी। जिस वक्त सुपारी किलर कारोबारी की घर में हत्या कर रहे थे, उसी समय उनकी आरोपी बहू शालू पति सुब्रत के साथ लाउंज में पार्टी कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर… 2- राष्ट्रीय लोक अदालत में वकीलों का हंगामा, हाथापाई हुई: हंगामे पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर से गिड़गिड़ायी महिला कानपुर कचहरी में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक में जमकर हंगामा हुआ। बार व लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काम कर रहे वकीलों ने उनकी नोंकझोक भी हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 3- कानपुर का इंजीनियर बोला- अब विदेश नौकरी करने नहीं जाऊंगा:रूसी पुलिस ने हाथ बांधे, कैद में रखकर टॉर्चर किया ‘अब मेरा दोबारा रूस जाकर नौकरी करने का कोई इरादा नहीं है। बल्कि, दोबारा विदेश जाने के बारे में भी कभी नहीं सोचूंगा।’ यह कहना है कि कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता (45) का। उन्हें 5 सितंबर को रूस की राजधानी मॉस्को में पुलिस शराब के नशे में एंबुलेंस के शीशे तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया था। पढ़ें पूरी खबर…. 4- CSJMU के AI मंथन 2.0 में पहुंचीं राज्यपाल:स्टार्टअप के फाउंडर से पूछी खूबियां, देशभर के विशेषज्ञ जुटे कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में 12 और 13 सितंबर को एआई मंथन 2.0 शुरू हो गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं हैं। उन्होंने ऑडिटोरियम में लगे AI स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही स्टार्टअप के फाउंडरों से खूबिया के बारे में जाना। पढ़ें पूरी खबर… 5- 5600 करोड़ की साइबर ठगी गिरोह के दो मेंबर अरेस्ट, कानपुर में NCRP पोर्टल पर मिली 86 शिकायतें कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने 5,600 करोड़ रुपए की साइबर ठगी से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों की निशानदेही पर जाजमऊ स्थित एक फार्म हाउस में छापा मारा गया। यहां से पुलिस ने 65 लाख रुपए बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर…. 6- घर के अंदर कई दिन पुराना शव मिला:पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी; बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कानपुर में शनिवार सुबह घर के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कई दिनों से घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए तो कमरे के फर्श पर युवक का शव पड़ा मिला। पढ़ें पूरी खबर… 7- जलकल में करोड़ों के वाहनों से लेकर ठेकों में गड़बड़ी, शासन ने दिए जांच के आदेश कानपुर नगर निगम के ठेकों में हुए भ्रष्टाचार की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इसी बीच जलकल विभाग में वित्तीय और ठेकेदारी से जुड़ी गड़बड़ी की शिकायतों पर शासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 8- गंगा नदी उफान पर, कानपुर-उन्नाव के गांवों में मकान डूबे, कटरी किनारे लोग कमर तक पानी में निकले कानपुर में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंच गया है। गंगा का पानी कानपुर-उन्नाव कटरी के गांवों में घुस गया है। कई गांवों की गलियों और घरों के आसपास 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। पढ़ें पूरी खबर… 9- कानपुर में शराब के लिए युवक की पीट-पीटकर नृशंस हत्या: आरोपियों से पुरानी रंजिश भी थी; 5 साल पहले भाई की भी ऐसे ही हत्या हुई कानपुर में शराब के लिए 500 रुपए नहीं देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पीटने वालों ने उसे मरणासन्न हालत में छोड़ा था। चार दिन तक उसका इलाज चला। शुक्रवार रात निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पढ़ें पूरी खबर… 10- BJP राष्ट्रीय महामंत्री संगठन आज से 2 दिन कानपुर में, 124 मंडल अध्यक्षों को देंगे चुनावी रणनीति के टिप्स भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आज से दो दिवसीय कानपुर प्रवास पर रहेंगे। 12 और 13 सितंबर को होने वाली बैठकों में वह कानपुर कमिश्नरी के 8 जिलों के संगठन पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों के साथ सीधे संवाद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:एसआईटी से क्लीन चिट के बाद काशी पहुंचे चंपत राय, BHU की ZEN-Z चौपाल में गूंजा ‘लाल-सलाम’
    Next Article
    इटावा आईटीआई में कल सुबह होगी मतगणना; 7 राउंड में गिने जाएंगे वोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment