Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:किन्नर के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़, 201 दरोगाओं के तबादले

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…युवक ने होटल में 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। वहीं, BHU कैंपस में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी ऑटो चालक की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या करके जान दी:सिंदूर लेकर पहुंचा, शादी से इनकार पर वारदात वाराणसी में 20 साल के युवक ने होटल में 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. छात्रा से छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक अरेस्ट, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली वाराणसी में BHU कैंपस में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी ऑटो चालक मैनुद्दीन की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी यूपी का सबसे प्रदूषित शहर:सांस के मरीज बढ़े; अगले 24 घंटे बाद गिरेगा तापमान बनारस में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है, लेकिन अगले 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। मंगलवार सुबह शहर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 4. एक महीने से तेंदुए की दहशत में जी रहे थे:काशी में लोग बोले- अब पिंजरे में कैद हुआ, रात डेढ़ बजे तक दहाड़ता रहा वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित सेंट मेरी स्कूल में 21 अक्टूबर को पहली बार दिखाई दिया तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। सोमवार देर रात बंगला नंबर-61 के परिसर में लगाए गए पिंजरे में वह फंस गया। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिस्मिल्लाह खां की धरोहर तोड़ने से कांग्रेस खफा, उस्ताद के परिवार के लिए मांगी आर्थिक मदद वाराणसी में शहनाई वादक भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मकान टूटने के बाद कांग्रेस में आक्रोश है। उनकी धरोहर और परिवार के संरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर…. 6. मां अन्नपूर्णा का व्रत 29 नवंबर से शुरू होगा:15 दिसंबर को धान से होगा भव्य शृंगार, देशभर से जुटेंगे किसान धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में मां अन्नपूर्णा की आराधना का विशेष पर्व 29 नवंबर से शुरू होगा। अन्नपूर्णा मंदिर में मां भगवती का वार्षिक 17 दिवसीय व्रत इस बार 29 नवंबर, रविवार से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर… 7. वाराणसी में 4 जनवरी को होगी बेघरों की जनगणना:1 दिसंबर से शुरू होगा चिह्नांकन, 16 से 30 नवंबर तक स्व-जनगणना का मौका वाराणसी में बेघर लोगों की भी जनगणना कराई जाएगी। इस संबंध में स्व-जनगणना को लेकर डीएम की प्रेस कांन्फ्रेंस में मौजूद एडीएम प्रशासन व उप निर्वाचन अधिकारी वाराणसी डॉ सदानंद गुप्ता ने दी। पढ़ें पूरी खबर…. 8. देव दीपावली...कागजी बैठकें नहीं जमीन पर करें काम:वाराणसी में नगर आयुक्त बोले- होगा भव्य आयोजन वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी कि तैयारियों में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर… 9. किन्नर के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़, आरोपी ने 6 लाख नकद-आभूषण चुराए वाराणसी में एक किन्नर के घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गुलशन चौहान पर घर से 6 लाख रुपए नकद और सोने के आभूषण चोरी करने का भी आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में 201 दरोगाओं के तबादले, 38 को पुलिस लाइन भेजा वाराणसी कमिश्नरेट में लंबे समय से एक ही जोन, सर्किल और थाना-चौकी में तैनात दरोगाओं को पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर नए जोन में ट्र्रांसफर दिया गया। ताबड़तोड़ फेरबदल के बीच 201 उपनिरीक्षकों का तबादला काशी, गोमती और वरुणा जोन में किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘बहनजी’ सुनकर भड़कीं ACP:आगरा में प्रदर्शनकारी बोला- हम तो बहन ही कहेंगे, यही हमारी संस्कृति
    Next Article
    देवरिया में घने कोहरे से दृश्यता 20 मीटर:दिन में जलीं गाड़ियों की लाइटें, बदलते मौसम से मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment