Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘बहनजी’ सुनकर भड़कीं ACP:आगरा में प्रदर्शनकारी बोला- हम तो बहन ही कहेंगे, यही हमारी संस्कृति

    18 hours ago

    1

    0

    आगरा में 'बहनजी' कहने पर सदर क्षेत्र की ACP अमीषा सिंह भड़क गईं। उन्होंने प्रदर्शनकारी से कहा- ‘मैं बहनजी नहीं हूं।’ इस पर प्रदर्शनकारी ने जवाब दिया- ‘हम तो बहन ही कहेंगे, यह हमारी भारतीय संस्कृति है।’ ACP अमीषा और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस का वीडियो मंगलवार को सामने आया। परशुराम दल के कार्यकर्ताओं ने 15 नवंबर को UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) बिल के विरोध में रैली निकाली थी। इस दौरान ACP ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक दिया था। भास्कर पोल में शामिल होकर अपनी राय दे सकते हैं…. अब पढ़िए पूरा मामला आगरा में 15 नवंबर, रविवार को परशुराम दल की ओर से UGC बिल के विरोध में रैली निकाली जा रही थी। पुलिस ने रास्ते में ही रैली रोक दी। इसको लेकर परशुराम दल के नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस ने रैली रोकने के लिए धारा 163 लागू होने का हवाला दिया। इस पर परशुराम दल के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि जब धारा 163 लागू है, तो GIC मैदान में सपा को दलित सम्मेलन के आयोजन की अनुमति कैसे दी गई? प्रदर्शनकारी बोले- ‘आप कोर्ट में चैलेंज कर दीजिए’ विवाद के दौरान सदर ACP अमीषा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। इसी बातचीत के बीच एक कार्यकर्ता ने ACP से कहा- ‘सुनिए बहनजी, आप कोर्ट में चैलेंज कर दीजिए।’ इस पर ACP ने नाराजगी जताते हुए कहा- ‘मैं बहनजी नहीं हूं।’ कार्यकर्ता ने जवाब दिया- ‘हम तो बहन ही कहेंगे। यह हमारी भारतीय संस्कृति है। हम तो बहन कहते हैं। सभी भारतीय हमारे भाई-बहन हैं।’ इस बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। लखनऊ की रहने वालीं ACP अमीषा सिंह अमीषा सिंह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका जन्म 12 मई 1997 को हुआ था। उनके पिता विनोद कुमार सिंह भी यूपी पुलिस में IPS अधिकारी रह चुके हैं। अमीषा ने शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से BA और MA की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने UPPSC-2022 की परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उनका चयन DSP पद पर हुआ। आगरा में ACP के तौर पर उनकी पहली तैनाती हुई। यहां उन्होंने चर्चित 'बाथरूम हत्याकांड' का खुलासा कर सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में एक पत्नी ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफना दिया था। …………………. ये खबर भी पढ़ें- होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या करके जान दी:सिंदूर लेकर पहुंचा, शादी से इनकार पर वारदात; काशी में पति-पत्नी बनकर रूम लिया था वाराणसी में 20 साल के युवक ने होटल में 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU हॉस्पिटल में गार्ड ने महिला को बाल घसीटकर पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूसे मारे; मरीज बोले- जल्दी नंबर लगवाने को कह रही थी
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:किन्नर के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़, 201 दरोगाओं के तबादले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment