Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के कैंट स्टेशन पर मिला 16 लाख कैश:10 रुपए से लेकर 200 रुपए के थे नोट, पकड़ा गया यात्री कॉस्मेटिक का व्यापारी

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। दरअसल,जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध यात्री पर पुलिस की नजर पड़ी। जब उससे पूछताछ की गई और उसके सामान की तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। 10 से 200 की नोट बरामद यात्री के पास मौजूद सूटकेस, बैग और एक बोरे से कुल लगभग 16 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। खास बात यह रही कि यह रकम छोटे नोटों में थी 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के नोट बड़ी मात्रा में पाए गए। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति कॉस्मेटिक का व्यापारी है और वह यह नकदी वाराणसी से शाहजहांपुर लेकर जा रहा था। हालांकि, इतनी बड़ी मात्रा में कैश और वह भी छोटे नोटों में ले जाने के पीछे का स्पष्ट कारण वह तुरंत नहीं बता सका, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान रवि गुलाटी के रूप में हुई है, जो तिलहर, शाहजहांपुर का निवासी है। वह बनारस से बेगमपुरा ट्रेन के जरिए शाहजहांपुर जा रहा था। आयकर विभाग कर रही पूछताछ जीआरपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है। अब आयकर विभाग इस बात की जांच करेगा कि बरामद की गई रकम वैध है या नहीं और इसके स्रोत क्या हैं। फिलहाल, पुलिस ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में महिला जन आक्रोश सम्मेलन की तैयारी:पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में 23 अप्रैल को होगा आयोजन
    Next Article
    सुलतानपुर में पेंशनर्स ने सरकार को ज्ञापन भेजा:8वें वेतन आयोग में शामिल करने समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment