Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में महिला जन आक्रोश सम्मेलन की तैयारी:पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में 23 अप्रैल को होगा आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित 'महिला जन आक्रोश सम्मेलन' की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। इसमें पूर्व सांसद और असम प्रभारी हरीश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह सम्मेलन 23 अप्रैल को बस्ती के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बूथ स्तर तक अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया। 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद के प्रत्येक मंडल में भी महिला जन आक्रोश सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। विवेकानंद मिश्र ने बताया कि पार्टी के जनप्रतिनिधि, महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगे। विद्यालयों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों पर भी अभियान चलाया जाएगा। सम्मेलन की सफलता के लिए बूथ समितियों को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, सुषमा चौधरी, मीना पाण्डेय, निर्मला श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित और मृदुला शुक्ला सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फसल अवशेष जलाने से लगी आग, पेट्रोल पंप तक पहुंची:पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर एक घंटे आवागमन हुआ बाधित
    Next Article
    वाराणसी के कैंट स्टेशन पर मिला 16 लाख कैश:10 रुपए से लेकर 200 रुपए के थे नोट, पकड़ा गया यात्री कॉस्मेटिक का व्यापारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment