Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में ‘परी आपकी रसोई’ अस्थायी रूप से बंद:गैस सिलेंडर न मिलने से रुकी सेवा, 10 रुपए भरपेट थाली पर जंग का असर

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गरीबों और जरूरतमंदों को 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली ‘परी आपकी रसोई’ को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। संचालक का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति रुकने के कारण यह फैसला लेना पड़ा। शाहजहांपुर में गरीबों और जरूरतमंदों को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराने वाली परी आपकी रसोई को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रसोई के संचालक अंकुर कटियार के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद होने के कारण यह निर्णय लेना पड़ा। यह रसोई शहर में दो स्थानों पर संचालित हो रही थी। इसकी पहली शाखा हनुमतधाम के पास पिछले पांच वर्षों से चल रही थी, जबकि दूसरी शाखा राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब एक साल पहले शुरू की गई थी। यहां प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज के छात्र, मरीजों के तीमारदार, ई-रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूरों सहित सैकड़ों लोग मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन प्राप्त करते थे। संचालक अंकुर कटियार ने बताया कि दोनों शाखाओं में रोजाना करीब 1000 से 1100 थालियां तैयार की जाती थीं। रसोई संचालन के लिए प्रतिदिन तीन से चार कमर्शियल गैस सिलेंडरों की जरूरत पड़ती थी, लेकिन हाल में गैस आपूर्ति रुक जाने के कारण भोजन बनाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने ऊपर से आदेश मिलने की बात कहकर सिलेंडर उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है। इसके चलते गुरुवार को रसोई के बाहर पोस्टर लगाकर सेवा अस्थायी रूप से बंद करने की सूचना दे दी गई। मेडिकल कॉलेज के छात्र सत्यम शुक्ला ने बताया कि वह और उनके साथी अक्सर इसी रसोई में खाना खाते थे, लेकिन गुरुवार को भोजन नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों और मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। पोस्टर में लिखा गया है कि रसोई गैस उपलब्ध न होने के कारण ‘परी आपकी रसोई’ फिलहाल अस्थायी रूप से बंद है। गैस की आपूर्ति शुरू होते ही सेवा को फिर से पूर्व की तरह चालू कर दिया जाएगा। संचालक ने प्रशासन से अपील की है कि समाज सेवा के इस कार्य को जारी रखने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, ताकि जरूरतमंदों को सस्ती दर पर भोजन मिलता रहे।।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं को मिल रहा भोजन:एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी लाइनें दिखी,लोग बोले- गैस बुकिंग करने में हो रही दिक्कत
    Next Article
    आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में नहीं रखा अपना पक्ष:कहा-जान का खतरा, 12 मार्च तक मांगा था जवाब, अविमुक्तेश्वरानंद की जमानत का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment