Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 22 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार:नए कनेक्शन देने को मांगे थे रुपये, लेबर- मिस्त्री बनकर बैठी टीम ने दबोचा

    13 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में बिजली कनेक्शन देने के लिए 22 हजार की रिश्वत लेते जेई को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। जेई आवेदनकर्ता को कई दिनों से चक्कर लगवा रहा था और उनके घरेलू कनेक्शन को वेटिंग बताकर रोक रखा था। पहले जेई को 10 हजार रुपये देने को तैयार हो गया लेकिन जेई 25 हजार पर अड़ा था। जेई के उत्पीड़न से परेशान उपभोक्ता ने एंटी करप्शन आफिस पहुंचकर शिकायत की और टीम अनुसार जेई से 22 हजार में डील तय कर ली। कनेक्शन आवेदकर्ता के प्लाट पर पहुंचकर नोटों का लिफाफा थामते ही लेबर मिस्त्री बनकर मौजूद एंटी करप्शन कर्मियों ने जेई सुखदेव स्वरुप रस्तोगी को दबोच लिया। उसे कैंट थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद केस दर्ज किया गया। अब पढ़िए पूरा मामला वाराणसी के पर्जनपुर लोहता निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव पुत्र अनिल कुमार श्रीवास्तव अभी शहर के राधापुर, टकटकपुर तिराहे पर रहते हैं। पिछले दिनों कैंट थानक्षेत्र के मंशानगर कालोनी में अपना मकान बनवाया है। इस मकान में कामकाज के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था। उपकेंद्र गए और जेई से मिलने की कोशिश की तो पता चला की सिस्टम पर अपलोड नहीं हुआ है। इंस्पेक्शन की डेट इन्होंने 8, 9 और 10 जून भरा था। अमित कुमार ने जेई सुखदेव स्वरुप रस्तोगी से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा पोर्टल पर हमारे नहीं आया है और आने पर जांच की जाएगी। इसके बाद 9 जून को भी नहीं आया तो अमित बिजली विभाग के कार्यालय पंचम खंड, फुलवरिया गए। वहां पता चला की पोर्टल पर मौजूद है, लेकिन अभी आवंटन नहीं हुआ। 9 तारीख को ही फिर जेई को फोन किया फिर जेई सुखदेव स्वरुप रस्तोगी ने शाम में 4 बजे बुलाया और 10 जून को सुबह 11 बजे आवास पर आने की बात कही। बताया कि प्लाट पर पहुंचकर मौक़ा मुआयना करेंगे और लोड के अनुसार कनेक्शन दिया जाएगा। शाम 4 बजे फोन किया तो बताया कि 11 तारीख को 11 बजे आएंगे। इसके बाद पहुंचे और जांच की। प्रारंभिक रिपोर्ट भरने के बाद जेई लौट आए और बताया कि 11 लोगों के कनेक्शन आवेदन में हैं। आपका 12वां नंबर है, 20 दिन बाद कनेक्शन मिल पाएगा। उसके बाद शुल्क की 6200 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। मोबाइल नीचे रखवाकर मांगे 25 हजार जेई सुखदेव स्वरुप रस्तोगी ने अमित कुमार को कार्यालय बुलाया और मोबाइल नीचे जेब में रखवाया। इसे बाद कहा कि अगर 25 हजार दे देंगे तो आपका कनेक्शन कल लग जाएगा। जिसके बाद अमित ने इनकार किया तो कनेक्शन के लिए महीने भर वेटिंग की धमकी दी। दोनों के बीच बाद में मामला 22 हजार में तय हुआ। जेई ने ऑनलाइन लेने से मना करते हुए नगद रुपए मांगे। अमित ने शुक्रवार को एटीएम से निकालकर देने का वादा किया। एंटी करप्शन आफिस पहुंचा अमित जेई से मिलने के बाद अमित श्रीवास्तव एंटी करप्शन के आफिस पहुंचा और पूरी बात बताई कहा- अब वह जेई को जेल भिजवाना चाहता है। पहले 25 हजार मांग रहे थे, अब 21 हजार देने को कहा। जेई ने फिर शाम में 3 बजे फोन किया और शुकवार सुबह प्लाट पर आने को कहा। इसके बाद 12 जून को जेई लगभग 11 बजे प्लाट पर पहुंच गया और 22 हजार रुपए का लिफाफा मांगा। पीड़ित के लिफाफा देते ही टीम ने पकड़ लिया और कैंट थाने ले लाई। जांच में पता चला कि जेई सुखदेव स्वरूप रस्तोगी पांडेयपुर उपकेंद्र में तैनात हैं। कनकसिटी, आलमनगर थाना तालकटोरा के निवासी हैं और वर्तमान में गौतमबिहार कालोनी, सरसौली शिवपुर में रहते हैं। थाना एंटी करप्शन इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में काले बादल छाए, आज आंधी-बारिश का अलर्ट:17 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम, तापमान में 3.7°C की गिरावट
    Next Article
    काशी के अस्सी से नमो घाट तक होगा एयर शो:अधिकारियों ने की हाई लेवल मीटिंग, BHU के गेस्ट हाउस होंगे बुक; PM भी हो सकते हैं शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment