Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज:फायरिंग जैसी आवाज निकालते हुए दौड़ा रहा था, पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई

    13 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में पुलिस ने 26 लाख रुपए की BMW सुपरबाइक सीज की है। बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी तेज आवाज निकल रही थी। रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी युवक स्पीड में बाइक की तेज आवाज निकालते हुए गुजरा। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को रोक लिया और उसे थाने ले आई। पकड़े जाने पर युवक पुलिस से माफी मांगने लगा। उसने कहा- ‘साहब, गलती हो गई। अब दोबारा कभी ऐसा नहीं करूंगा। मुझे माफ कर दीजिए।’ मामला सिगरा इलाके का है। 2 तस्वीरें देखिए… 15 दिन पहले खरीदी BMW, साइलेंसर मॉडिफाई कराया बाइक सवार युवक मंडुआडीह का रहने वाला शिवांग है। उसने पुलिस को बताया- मैंने 15 दिन पहले ही BMW बाइक खरीदी थी। इसके बाद उसका साइलेंसर मॉडिफाई कराया था। बाइक की नंबर प्लेट अभी नहीं मिली थी। सिगरा थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक करीब 10 दिन से कॉलोनियों की सड़क पर तेज स्पीड में बाइक दौड़ा रहा था। मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी आवाज निकालता था। किसी के पास से गुजरते समय तेज धमाके जैसी आवाज करता था। इससे लोग घबरा जाते थे। बाइक सीज करने बाद पुलिस ने युवक को छोड़ा BMW बाइक चला रहे शिवांग मौर्या के पिता का नाम शत्रुघन मौर्या है। उनकी दो साल पहले मौत हो चुकी है। शत्रुघन और उनका परिवार कपड़े का बड़ा व्यवसायी है। ये लोग वाराणसी के मंडुआडीह के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया- कालोनी के लोगों से मिली शिकायतों के बाद पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही थी। रविवार रात इंग्लिशिया लाइन के पास चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया। मोटर व्हीकल एक्ट और प्रदूषण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर बाइक सीज कर दी गई। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। ------------ ये खबर भी पढ़ें- सीतापुर में IPS के पिता ने 25 राउंड फायरिंग कराई: महिला बोलीं- घर से बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी, डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पना चाहते सीतापुर में एक महिला के घर पर रविवार को 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। इससे लोग दहशत में आ गए। फायरिंग कराने का आरोप झारखंड में ट्रेनी IPS मयंक बाजपेई के पिता पर है। महिला ने बताया, दोपहर करीब 2 बजे 24-25 हथियारबंद लोग आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। मुझे बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM साहब ने फावड़े से घास छीली:सावन में डिप्टी रेंजर बने 'गोविंदा', राहुल का खटाखट-फटाफट Gen-Z अवतार
    Next Article
    आकाश बोले- अखिलेश-राहुल 50 साल के बूढ़े, इन्हें अंकल कहूंगा:भाजपा 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रही; मायावती के भतीजे की 2 साल बाद रैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment