Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में अजय राय ने खड़गे का समर्थन किया:कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- सभी कार्यकर्ता उनके साथ, भाजपा ने वाल्मीकि समुदाय का अपमान किया

    13 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे अजय राय ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिहार में राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पीएम मोदी पर दिए गए बयान का समर्थन किया। कहा निश्चित तौर से जो उन्होंने बात कहा है, मैं उस बात पे पूरी तरीके सहमत हूं। इस बयान के साथ एक-एक कार्यकर्ता डट कर खड़ा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मल्लिकार्जुन जी खुद दलित समाज से आते हैं। आज भाजपा उनका पुतला जलाकर दलित समाज का अपमान कर रही है। भाजपा ने वातावारण खराब किया, उसका काम भाईचारा खत्म करना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मिंट हॉउस स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा - भारतीय जनता पार्टी ने आज का वातावरण खराब कर रखा है। उसका काम आपसी भाईचारा खत्म करना, आपस में तनाव पैदा करना, आपस में एक-दूसरे को लड़ाना है। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आज पुतले जलाए जा रहे हैं। उनका विरोध किया जा रहा है। ये दलित समाज का अपमान है। दलितों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने हमेशा गरीब तबके की बात, दलित की बात, आम आदमी की बात, जो सताए हुए लोग हैं उनकी बात उठाते रहे हैं। और उनका चरित्र बेदाग है और हमेशा समाज में उन्होंने मजबूती के साथ अपनी बात को रखा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से सहमत अजय राय ने उनके बयान पर कहा- निश्चित तौर से जो उन्होंने बात कही है। मैं उस बात पे पूरी तरीके से आज एक-एक कार्यकर्ता डटकर खड़ा है। अब वो जो बात उन्होंने कहा है उस बात पे मजबूती के साथ हम सब खड़े हैं। क्योंकि आज जो अत्याचार-अन्याय मोदी कर रहे हैं। पूरे देश के अंदर, हर व्यक्ति परेशान है। चाहे वो अमीर हो या गरीब आदमी हो, साधारण आदमी हो। वाल्मीकि समाज का किया भाजपा ने अपमान अजय राय ने कहा- यहीं बनारस में वाल्मीकि समाज के कितने लोग सीवर में घुसा दिया बिना लाइफ सपोर्ट सिस्टम के, वो सीवर में गए बेचारे मर गए। सांस तक नहीं ले पाए, कोई मदद नहीं किया। जब हम लोगों ने दबाव बनाया तब उनको आर्थिक सहायता दी गई, उनकी मदद की गई, चाहे वो मछोदरी का मामला हो, चाहे वो बनारस के चौकाघाट का मामला हो। हर जगह इन लोगों ने आज दलितों के साथ वाल्मीकि समाज के साथ अत्याचार अन्याय किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ वाल्मीकि जयंती पर चित्रकला शिविर का आयोजन:महर्षि वाल्मीकि के जीवन को कैनवास पर उकेरा, कलाकार बोले - जीवन-दर्शन , विचारों को कला के माध्यम लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य'
    Next Article
    मुरादाबाद में लव अफेयर में मर्डर:गर्लफ्रेंड के घर मिली युवक की लाश, केरल से छुट्टी पर आया था घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment