Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में भेलूपुर-लोहता के लापरवाह इंस्पेक्टर लाइन हाजिर:सुधीर त्रिपाठी और राजबहादुर पर एक्शन, PRO दिगंबर को बनाया थानेदार

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने थानों की मासिक समीक्षा बैठक में लापरवाहों के खिलाफ एक्शन लिया। सीपी ने अपराध, यातायात, जन समस्याएं और सीएम डैशबोर्ड समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट देखी। थानों पर लंबित विवेचनाओं और विवादों पर एक्शन नहीं लेने वालों को फटकार लगाई। प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय करते हुए निष्क्रियता थानेदारों की पुलिस लाइन में आमद कराई। सबसे पहले भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर त्रिपाठी को लापरवाह बताते हुए लाइन हाजिर कर दिया, इसके बाद लोहता इंस्पेक्टर राजबहादुर मौर्य को भी लाइन का रास्ता दिखाया। पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह को पुलिस लाइन से नई तैनाती दी है, उन्हें भेलूपुर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं सीपी ने अपने पीआओ दिगंबर उपाध्याय को लोहता का थानेदार बनाया, यह दिगंबर का पहला एसओ चार्ज होगा। इसके अलावा इंस्पेक्टर सधुवन राम को प्रभारी निरीक्षक कपसेठी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक चोलापुर बनाया गया है। चौबेपुर थाने की चिरईगांव चौकी प्रभारी के रूप में तैनात दरोगा विकास कुमार मौर्या को थानाध्यक्ष कपसेठी की जिम्मेदारी दी है। दो नए दरोगाओं को चार्ज देकर नया प्रयाेग किया है। शनिवार रात ट्रैफिक पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में तीनों जोनों की क्लास लगाई। पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह बनाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए। सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की पूर्व लंबित समस्याओं के त्वरित निस्तारण, नई समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई, एनपीएस, आवास, मूलभूत सुविधाओं तथा कर्मचारी कल्याण संबंधी विषयों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अपराध समीक्षा में बीट आरक्षियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए ई-समन, यक्ष ऐप, iGOT कर्मयोगी सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, सामान्य मामलों में 30 दिवस तथा गंभीर प्रकरणों में 45 दिवस के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की बात कही। सीपी ने मुकदमों को अनावश्यक लंबित न रखने तथा संगठित अपराधियों पर गुण्डा एक्ट एवं गैंगस्टर जैसी कठोर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था सुधार के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनाती, 30 अप्रैल तक जाम समय में 25 प्रतिशत कमी तथा 5E मॉडल के माध्यम से शिक्षा, प्रवर्तन, तकनीकी सुधार, अतिक्रमण हटाने एवं ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, अवैध गतिविधियों पर अभियान, जनसंवाद, त्वरित सूचना प्रणाली तथा अग्निशमन इकाइयों की तत्परता पर भी बल दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, वरुणा और काशी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, सभी एसीपी समेत समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने वार्ड चलो अभियान चलाया:देवरिया में सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाईं
    Next Article
    बांदा में SDM पर ऑनलाइन वसूली का आरोप:ट्रक छोड़ने के लिए 42 हजार ट्रांसफर कराने का दावा, अधिकारी ने नकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment