Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बारिश से पारा 3 डिग्री गिरा:प्रशासन ने नाव संचालन बंद कराया, वैज्ञानिक बोले-पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 3 दिन तक रहेगा

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जिसकी वजह से दिन में हल्की बारिश हुई लेकिन शाम होते ही काले बादलों के साथ 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और तेज बारिश से तापमान में 3 डिग्री के गिरावट हुई और शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज हवा और बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नाव संचालन को बंद करा दिया। बारिश की तीन तस्वीर देखें पश्चिमी विक्षोभ का केंद्र हरियाणा रहा मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों का असर है। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हरियाणा के क्षेत्र में यह विक्षोभ एक्टिव हुआ है जो राजस्थान और गुजरात होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया है उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटे तक पूरे वाराणसी का मौसम इसी तरह से बना रहेगा। लोगों ने ली राहत की सांस इस बारिश से आम लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह स्थिति मिली-जुली साबित हो रही है। जिन किसानों की गेहूं की फसल अभी खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी है, उनके लिए यह बारिश नुकसानदायक हो सकती है। अधिक नमी के कारण दाने काले पड़ सकते हैं और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं जिन किसानों ने फसल काटकर खेत या खलिहान में रखी है, उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, इस बारिश के कुछ फायदे भी हैं। सब्जी और दलहन की फसलों के लिए यह नमी फायदेमंद मानी जा रही है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जिससे अगली फसलों की बुवाई के लिए जमीन तैयार करने में आसानी होगी। साथ ही आम और अन्य फलदार पेड़ों के लिए भी यह बारिश लाभकारी है, क्योंकि इससे फल गिरने की समस्या कम हो सकती है और उत्पादन बेहतर हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में पानी की टंकी गिरी:मलबे में दबे 7 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, 4 साल पहले बनी थी
    Next Article
    गाजियाबाद में स्कूटी चोरी की CCTV:SHO और चौकी इंचार्ज ने कहा FIR लिखवाई तो कोर्ट के चक्कर ही काटते रहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment