Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर:नमो घाट के प्लेटफार्म और अस्सी घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी, 84 घाटों का संपर्क टूटा

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। गुरुवार सुबह तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि वातावरण में नमी 69% रही। शहर का AQI 99 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक बारिश या बादल छाने की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी। घाटों पर फिर पहुंचा गंगा का पानी गंगा के जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी होने से घाटों की स्थिति बदलने लगी है। पिछले दिनों जिन घाटों पर पानी उतरने के बाद सीढ़ियों और प्लेटफार्मों की सफाई शुरू हुई थी, वहां फिर पानी पहुंच गया है। नमो घाट के प्लेटफार्म और अस्सी घाट की सीढ़ियों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। वहीं, पहले से ही 84 घाटों का संपर्क टूट चुका है। जलस्तर बढ़ने से उन घाटों पर भी परेशानी बढ़ गई है, जहां बाढ़ का पानी उतरने के बाद सफाई कराई गई थी। दोबारा पानी आने से वहां जमा गाद और कचरे की फिर से सफाई करनी पड़ेगी। पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए जगह कम पितृपक्ष के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में घाटों पर जगह कम होने के कारण पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने वालों को परेशानी हो रही है। सीमित स्थान में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन के सामने व्यवस्थाएं बनाए रखना चुनौती बन गया है। दो महीने से नाव संचालन प्रभावित, नाविक परेशान गंगा के लगातार बदलते जलस्तर और घाटों की स्थिति का असर नाविकों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा है। नाविकों का कहना है कि करीब दो महीने से नाव संचालन प्रभावित है। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। नाविकों का कहना है कि वे मां गंगा से प्रार्थना कर रहे हैं कि जलस्तर अब स्थिर हो और घाटों की स्थिति सामान्य हो, ताकि नावों का संचालन दोबारा शुरू किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में मेडिकल स्टोर संचालक और कर्मचारियों पर हमला:दवा लेने आए युवक ने साथियों संग डंडों से पीटा, CCTV
    Next Article
    शाहपुर सैदू में रामलीला मंचन का शुभारंभ:डॉ. रचना पाल ने किया उद्घाटन, प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment