Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में गंगा में डूबने से युवक की मौत:किशोर की तलाश, गोरखपुर से परिवार के साथ आए थे, नहाते समय गहरे पानी में गए

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के तुलसी घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर से परिवार के साथ घूमने आए दो युवक गंगा में डूब गए। सूचना पर पहुंची NDRF और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 18 वर्षीय निखिल को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं 12 वर्षीय आयुष की तलाश अभी भी जारी है। हादसे के बाद घाट पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैसे हुआ हादसा गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार वाराणसी घूमने और गंगा स्नान के लिए आया था। रविवार सुबह करीब 7 बजे सभी लोग तुलसी घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 18 वर्षीय निखिल और 12 वर्षीय आयुष नहाते-नहाते गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। लोगों ने किया मना, फिर भी बढ़ गए आगे स्थानीय लोगों के मुताबिक घाट पर मौजूद लोगों ने युवकों को चेतावनी दी थी कि आगे पानी गहरा है, वहां न जाएं। इस पर युवक ने कहा कि उसे तैरना आता है। उसके साथ एक छोटा बालक भी था। दोनों कुछ ही देर में गहरे पानी में चले गए और अचानक संतुलन बिगड़ने से डूबने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही NDRF और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद NDRF की टीम ने 18 वर्षीय निखिल को नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आयुष की तलाश में जुटीं टीमें वहीं 12 वर्षीय आयुष की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। गोताखोरों और NDRF की दो टीमें गंगा में युवक की तलाश कर रही हैं। हादसे के बाद घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीसम गांव में 14 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद:सिद्धार्थनगर में पूर्ति विभाग ने की कार्रवाई, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    संभल में तड़के 10 मिनट बारिश, छाए बादल:न्यूनतम 15, अधिकतम 30 डिग्री; AQI 171 तक पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment