Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में तड़के 10 मिनट बारिश, छाए बादल:न्यूनतम 15, अधिकतम 30 डिग्री; AQI 171 तक पहुंचा

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में रविवार तड़के 10 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 171 तक पहुंच गया था, जो बाद में घटकर 156 पर आ गया। मौसम विभाग ने 15 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया था। रविवार सुबह 8 बजे पूरे संभल जनपद का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान में बादल छाए रहे, जिससे सूरज छिपा रहा। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले दिनों के मुकाबले 6 डिग्री सेल्सियस कम होगा। मौसम में इस बदलाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है, क्योंकि पिछले 20-25 दिनों से सुबह-शाम के मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी थी। डॉ. नीरज शर्मा ने बदलते मौसम में बाहर की चीजें खाने से बचने और हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करने की सलाह दी है। जनवरी-फरवरी के महीनों में चार बार हुई बारिश से आलू किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ था, हालांकि अब आलू की फसल की खुदाई हो चुकी है। इस बारिश से अन्य फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है। मौसम के करवट लेने से कुछ और दिनों तक सुबह-शाम की ठंड बढ़ सकती है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। वहीं, हातिम सराय संभल रेलवे स्टेशन से बिलारी होते हुए मुरादाबाद के लिए डेमो ट्रेन भी चल रही है। सुबह-शाम रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने मौसम में आए इस बदलाव पर अपनी राय व्यक्त की। अमित गुप्ता ने कहा कि बारिश के बाद पारा गिरेगा, जबकि परवेज आलम ने आशंका जताई कि अगर आज अधिक बारिश हुई तो ठंड फिर से बढ़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गंगा में डूबने से युवक की मौत:किशोर की तलाश, गोरखपुर से परिवार के साथ आए थे, नहाते समय गहरे पानी में गए
    Next Article
    कानपुर के औधौगिक क्षेत्र में बिजली कटौती:केस्को कराएगा मरम्मत और केबल डालने का काम, 3 से 8 घंटे रहेगी अपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment