Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में गंगा रेती पर जमकर हुई मारपीट:3-4 नाविकों घायल,यात्री से अधिक रेट मांगने पर नाविक ने किया था हस्तक्षेप

    1 hour ago

    1

    0

    गंगा किनारे रेती क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घोड़ा-ऊंट चलाने वाले कुछ युवकों और नाविकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला दशाश्वमेध घाट के सामने का बताया जा रहा है, जहां जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के बाद नाविकों ने विरोध स्वरूप नाव संचालन बंद कर दिया। बताया जा रहा 3-4 नाविकों घायल हैं जो उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचे हैं। क्या है पूरा मामला? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट के सामने गंगा रेती पर घोड़ा और ऊंट चलाने वाले कुछ युवक एक पर्यटक से अधिक पैसे की मांग कर रहे थे। इसी दौरान एक नाविक ने हस्तक्षेप कर पर्यटक से ज्यादा वसूली का विरोध किया। आरोप है कि इस बात से नाराज युवकों ने नाविक के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। 5 से 10 युवक डंडा लेकर दौड़ते दिखे घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 5 से 10 की संख्या में युवक हाथों में डंडा लेकर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गंगा रेती पर भगदड़ जैसी स्थिति नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग घायल हो चुके थे। मारपीट में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए कबीर चौरा अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। नाविकों का आरोप: कई बार की शिकायत, कार्रवाई नहीं नाविकों का कहना है कि घोड़ा-ऊंट संचालकों की मनमानी और पर्यटकों से ज्यादा वसूली को लेकर वे पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से सख्ती नहीं बरती गई, जिसके चलते आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में पीएम श्री योजना के तहत खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम:डीएम ने कहा, कायाकल्प से बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा
    Next Article
    'दिल्ली गैस चेंबर बन चुकी, सांस लेना मुश्किल':गोरखपुर में सीएम बोले- यहां का वातावरण बहुत अच्छा, बिल्कुल प्रदूषण नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment