Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में पीएम श्री योजना के तहत खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम:डीएम ने कहा, कायाकल्प से बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों के लिए जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मो. हसन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुआ। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिवार के बच्चों को 'कायाकल्प' योजना के माध्यम से बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करने का प्रयास कर रही है, जिससे बच्चों में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो सके। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में जनपद में 'निपुण कार्यक्रम' के तहत किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत सभी शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गई। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को खेल के अवसर मिलने पर वे निश्चित रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालयों में खेल परिसर विकसित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास कर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम में पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़े ट्रक में घुसी महिंद्रा xuv, जिंदा जला चालक:जालौन में ट्रक से टक्कर के बाद हादसा, नहीं हो सकी शिनाख्त
    Next Article
    वाराणसी में गंगा रेती पर जमकर हुई मारपीट:3-4 नाविकों घायल,यात्री से अधिक रेट मांगने पर नाविक ने किया था हस्तक्षेप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment