Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में ग्रामीणों ने पीटकर कारोबारी को मार डाला:कार से महिला के चोटिल होने पर हमला किया, दम तोड़ने तक लाठी-डंडों से पीटा

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में कार की टक्कर से महिला चोटिल हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर कार सवार कारोबारी की हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले उसे लात-घूंसों से पीटा। फिर लाठी-डंडे बरसाए।हमलावर कारोबारी को तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल लेकर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कारोबारी के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के परिजनों समेत 8 नामजद सहित 7 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दबिश देकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पीएससी और 5 थानों की फोर्स तैनात की गई है। वहीं अन्य फरार हैं। घटना फूलपुर थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला पढ़िए… कार से महिला के टकराने पर ग्रामीणों ने हमला किया फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा निवासी मनीष सिंह (38) कारोबारी हैं। उनके पिता गुलाब सिंह और मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। कारोबारी अपनी पत्नी अंकिता सिंह, दो बेटियां मैत्री सिंह (8), चित्रा सिंह (6) और 6 महीने के एक बेटे के साथ रहते थे। मनीष घर के इकलौते थे। जबकि उनकी दो बहनों मनीषा सिंह और मोनिका सिंह की शादी हो चुकी है। मनीष सिंह के घर से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी फैक्ट्री है। फैक्ट्री में दोना-पत्तल बनाने का काम होता है। रविवार देर रात करीब 12 बजे वह फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। रास्ते में घमहापुर गांव के अंदर घुसे ही थे, तभी अचानक कार के सामने गांव की एक महिला बिंदु प्रजापति आ गईं। कार की टक्कर से महिला सड़क पर जा गिरी। इस पर मनीष ने कार रोकी। कार से उतरकर वह महिला के पास पहुंचे। आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए बुलाया। मगर लोग घायल महिला की मदद करने के बजाए मनीष से विवाद करने लगे। मनीष ने ग्रामीणों से कहा कि महिला को अस्पताल लेकर चलते हैं। पूरा खर्च में दूंगा। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। 10-12 ग्रामीणों ने मनीष की कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मनीष ने रोकने का प्रयास किया तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। मनीष को सड़क पर गिरा दिया। फिर लात-घूंसों से जमकर पीटा। उनके मुंह से खून निकल आया। इसके बाद हमलावर लाठी-डंडे ले आए। सड़क पर लहूलुहान हाल में पड़े मनीष पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह मनीष को तब तक पीटते रहे, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। गांव में पीएसी और 5 थानों का फोर्स तैनात मनीष की मौत के बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। इधर ग्रामीण और घरवाले महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना फूलपुर की पुलिस फोर्स गांव पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से 8 नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर उनके घरों और सगे संबंधियों के यहां दबिश दी जा रही है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पीएससी तैनात की गई है। साथ ही फूलपुर, बड़ागांव, कपसेठी, सिंधौरा समेत 5 थानों का फोर्स भी तैनात है। ………………… ये खबर भी पढ़िए- कातिल सलीम मस्जिद में छिपता, 8 साल मोबाइल नहीं चलाया:जिस बच्चे का मर्डर किया, उसकी मां बोली- फांसी हो अपहरण-हत्या के मामले में गिरफ्तार एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान अब तिहाड़ जेल में बंद है। 26 साल तक दिल्ली पुलिस को चकमा देने वाले सलीम की हर दिन नई कहानी सामने आ रही है। वह इस कदर शातिर है कि पुलिस से बचने के लिए करीब 8 साल तक मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि साल 2000 में फरार होने के बाद सलीम मुजफ्फरनगर के खालापार स्थित एक मस्जिद में छिप गया। यहां कुछ दिन शरण लेने के बाद एक रिश्तेदार के जरिए मेरठ के लिसाड़ीगेट पहुंचा। फिर यूपी से भागकर हरियाणा चला गया। इसके बाद हरियाणा से गाजियाबाद आ गया और यहीं रहने लगा। वहीं, सलीम की गिरफ्तारी के बाद 26 अप्रैल, 2026 को उस मां का वीडियो सामने आया, जिसके 13 साल के बेटे संदीप का उसने कत्ल किया था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 28 साल की महिला डॉक्टर ने सुसाइड किया:हॉस्टल में बेहोश मिलीं; 2 महीने पहले सीनियर डॉक्टर पर बदसलूकी का आरोप लगाया था
    Next Article
    जांच में विधायक का दफ्तर वैध, दुकानों का है कब्जा:मौरांव में सरकारी भूमि पर कब्जे की हुई थी शिकायत, कई दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment