Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में गोतस्करों की मुखबिरी करने पर युवक की हत्या:घर से खींचकर ले गए दबंग, लात-घूंसों से पीटकर मार डाला

    4 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में गौतस्करी की मुखबिर करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। रात में भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही करती रही। सानू अली के ताऊ अख्तर अली का कहना है- सानू ने पुलिस को गौतस्करी में शामिल बबलू और उसके साथियों का नाम और पता बताया था। गौतस्करों ने पहले धमकाया फिर घर से ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया और गिरफ्तारी की मांग की। पूरा मामला रोहनिया पंडितपुर गांव का है। तस्वीरें देखिए… पुलिस चौकी ले जाने की बात कहकर घर से ले गए सानू अली के ताऊ अख्तर अली ने कहा- पुलिस को पहले ही गौतस्करी में शामिल बबलू और उसके साथियों के नाम बताए गए थे, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों ने पहले धमकाया और फिर खुलेआम दबंगई दिखाई। आरोपियों ने सानू पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसके घर पर हंगामा किया। इसके बाद उसे पुलिस चौकी ले जाने की बात कहकर जबरन अपने साथ ले गए। लेकिन चौकी ले जाने के बजाय पंडितपुर गांव के बाहर पेट्रोल पंप के सामने पुलिया पर ले जाकर उसे बांधकर बेरहमी से पीटा। जब तक वे मौके पर पहुंचे, सानू की मौत हो चुकी थी। उनका कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उनसे ही मेडिकल कराने के लिए कहा। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाज के दौरान मौत पर वारिसों को मिलेगा मेडिकल खर्च:लखनऊ हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के मेडिक्लेम नियमों की व्याख्या बदली
    Next Article
    चंद्रशेखर आजाद की लखीमपुर खीरी में महारैली आज:आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने की तैयारियां पूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment