Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, हंगामा:बोली- आज मैं सुनवाई करूंगी, गवाह और सबूत पेश करिए; पुलिस ने खींचकर उतारा

    13 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए। इसके बाद फाइलें उठाकर उनको पलटना शुरू कर दिया। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से वकील चौंक गए। उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला भड़क गई। वकीलों ने महिला को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह कुर्सी पर ही बैठी रही। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर कैंट थाने लेकर चली गई। करीब एक घंटे तक यह ड्रामा चला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जिला जज अवकाश पर थे। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… कुर्सी पर बैठते ही महिला चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर शुक्रवार सुबह जिला कोर्ट खुला। कर्मचारियों ने जिला जज समेत सभी कोर्ट में आज सुनवाई के लिए प्रस्तावित मुकदमों की फाइलें रख दीं। तभी शिवपुर निवासी बुज गुप्ता की पत्नी वंदना गुप्ता (50) कोर्ट में घुस आईं।जिला जज के आने का समय पूछा। कुछ देर बाद वह जिला जज की डायस पर पहुंच गईं और कुर्सी पर बैठ गई। हैमर उठाकर टेबल पर पटकते हुए जोर से चिल्लाकर कहा-ऑर्डर-ऑर्डर। यह सुनकर कोर्ट रूम में मौजूद वकील खड़े हो गए। यह देखकर वंदना गुप्ता बोली कि आप लोग खड़े मत हो। गवाह और सबूत पेश करिए। जो भी काम हो मुझे बताइए। पुलिस ने कुर्सी से उठाया, थाने लेकर गई जज की कुर्सी में वंदना के बैठने की सूचना मिलते ही कई वकील दौड़ते हुए कोर्ट रूम पहुंचे। उन्होंने वंदना से कुर्सी से नीचे उतरने को कहा। लेकिन वह नहीं मानी। वकील डायस के पास पहुंचे तो वह उन पर चिल्लाने लगी। पास आने वालों को धमकी दी। इसके बाद महिला पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने वंदना को जिला जज की कुर्सी से नीचे उतारा। अपर जिला जज ने लगाई फटकार, तलब की रिपोर्ट घटना की जानकारी पर अपर जिला जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए।इसके बाद न्यायालय प्रशासन ने सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त महिला को कचहरी परिसर में प्रवेश न करने दिया जाए। घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। पहले भी हंगामा कर चुकी है वंदना वकीलों के अनुसार, वंदना का न्यायालय में कोई मामला लंबित नहीं है। वह पहले भी कई बार न्यायालय परिसर में पहुंचकर जज की कुर्सी पर बैठ चुकी है। महिला ने ऐसा क्यों किया? इस सवाल पर पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। दो शादियां की, विवाद के पतियों ने अलग हुईं कोर्ट में हंगामा करने वाली वंदना गुप्ता की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी 2010 में मिर्जापुर के अहरौरा के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद केसरी से हुई थी। पति पर आरोप लगाते हुए 2012 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद वंदना ने पति और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई फैमिली कोर्ट में चल रही है। इसके बाद 2013 में वंदना ने गोरखपुर निवासी अंबुज अग्रवाल से विंध्याचल मंदिर में दूसरी शादी की। कुछ साल बाद वह दूसरे पति से भी अलग हो गईं। 2018 में वंदना की मां और 2021 में पिता का निधन हो गया। पुलिस का कहना है कि अकेले रहने के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थीं। ………………… ये खबर भी पढ़िए- 'राम मंदिर ट्रस्ट में धर्माचार्य रहते तो गड़बड़ी नहीं होती':शंकराचार्य बोले- चंपत राय ईमानदार नहीं, दान का एक-एक पैसा भगवान का ‘राम मंदिर के दान पर सबसे ज्यादा सवाल उठने चाहिए। दान का एक-एक पैसा भगवान का पैसा होता है। सनातन धर्म में देवस्व (चढ़ावा) को अत्यंत पवित्र माना गया है। अगर उस पैसे के उपयोग को लेकर सवाल हैं, तो जवाब भी होना चाहिए और जांच भी होनी चाहिए। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दैनिक भास्कर से ये बातें कहीं। वह गो-रक्षार्थ धर्मार्थ यात्रा लेकर मथुरा पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    उम्र रोकने की दवा का पहली बार इंसान पर परीक्षण:ग्लूकोमा से पीड़ित एक मरीज की आंख की पुतली में लगाया गया इंजेक्शन
    Next Article
    अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, 4 पर FIR:राजभर बोले- अदिति मेरी भी बेटी, लेकिन अखिलेश अपनी गिरेबान में झांके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment