Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:मासूम समेत 3 गंभीर घायल, कार भी पलटी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही गांव में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति और उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ागांव के गजापुर गांव निवासी शुभम कुमार (30) अपनी पत्नी अंतिमा (27) और छोटे बच्चे के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपत्ति और बच्चा दूर जा गिरे। वहीं रफ्तार अधिक होने के चलते कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उठाया और समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलने पर फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया और घायलों के परिजनों को सूचित किया। थाना फूलपुर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी और एक बच्चा घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वकील का दावा- देवा शरीफ प्राचीन शिव मंदिर:सीएम योगी से जांच की मांग की, बोले- सनोज मिश्रा के खिलाफ साजिश हुई
    Next Article
    पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना को अंतिम विदाई:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- पार्टी को मजबूत करने में समर्पित रहा जीवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment