Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में पहली बार सुबह 7 बजे तक कोहरा छाया:अर्नब तूफान का असर कमजोर पड़ा, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में मौसम का मिजाज बदलते ही काशी में कोहरे ने दस्तक दे दी। सोमवार सुबह पहली बार सुबह 7 बजे तक शहर को कोहरे की चादर ने ढके रखा। दृश्यता घटकर महज 200 मीटर रह गई। सुबह के वक्त सड़कों पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक- चक्रवाती तूफान अर्नब का असर कमजोर पड़ गया है( इसके चलते अगले 24 घंटे तक बारिश और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। नवंबर में भी बदला रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, भू-मध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अत्यंत प्रबल एल-नीनो सक्रिय है। वहीं हिंद महासागर में तटस्थ धनात्मक द्विध्रुव की स्थिति बनी हुई है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण नवंबर में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य या उससे अधिक बारिश होने के आसार हैं। यहां तापमान में मामूली गिरावट रह सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम बारिश और औसत मासिक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दिन में बढ़ेगी गर्मी, सुबह छाएगा कोहरा चक्रवात अर्नब के अवशेष से बने निम्न दबाव क्षेत्र के निष्प्रभावी होने के बाद आसमान साफ होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह शहर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि नमी 80 प्रतिशत रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 82 दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में इतनी ही गिरावट आने के आसार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप:सुल्तानपुर में घर में घुसा युवक, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप; केस दर्ज
    Next Article
    छात्रा को फाेटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये:बस्ती में 5 लाख रुपए की डिमांड की, कोर्ट के आदेश पर युवक पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment