Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में स्कूल गेट से छात्रा का अपहरण:ऑटो में खींचकर ले जाने का आरोप, 12 घंटे बाद दर्ज हुई रिपोर्ट; हाईस्कूल की टॉपर है

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह ऑटो से आए युवकों ने सरेराह छात्रा का अपरहण कर लिया। छात्रा अपने मामा की बेटी के साथ स्कूल जा रही थी। उसका अपहरण यूपी कॉलेज गेट के पास से हुआ और बदमाश उसे लेकर फरार हो गए। ऑटों में बैठाकर ले जाने के दौरान उसके और युवकों के बीच हाथापाई भी हुई और बाद में उसे अंदर खींचकर दबोच लिया। दूसरी छात्रा ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी पर आए परिजनों ने पूरा मामला जाना। जानकारी पर पता चला कि छात्रा का अपहरण करने वाले युवक उसी शिवपुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सुबह सूचना के बाद छात्रा की तलाश की लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला। 12 घंटे बाद तहरीर लेकर केस दर्ज किया। हालांकि देर रात तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा था। अब पढ़िए पूरा मामला शिवपुर के चुपेपुर निवासी लखी सोनकर ने बताया मेरी बेटी शर्मिष्ठा सोनकर (17) अपने मामा की लड़की तनु सोनकर के साथ रानी मुरारका इंटर कालेज की स्टूडेंट हैं। इससे पहले उसने हाईस्कूल में टॉप किया था और बेहतर नंबर आने की वजह से हम उसे प्रोत्त्साहित करते थे। दोनों इस बार इंटर में गई हैं और साथ ही स्कूल जाती हैं। रोज की तरह गुरुवार सुबह भी दोनों स्कूल के लिए घर से निकली और कुछ देर बाद यूपी कॉलेज पहुंच गई। उनका स्कूल यूपी कॉलेज कैंपस के अंदर ही है। उसी दौरान यूपी कालेज गेट के पास ऑटो से आए अनिकेत सोनकर अपने दो साथियों के साथ आया। जबरन खींचकर आटो में ले गए उसने छात्रा को रोका और फिर जबरन खींचकर आटो में ले जाने लगा। दोनों के बीच रस्साकशी हुई लेकिन बाद में दो अन्य युवक नीचे उतरे और मेरी बेटी शर्मिष्ठा को धक्का देकर अंदर डालकर लेकर कहीं चले गए। पिता ने बताया कि ममेरी बहन तनु स्कूल पहुंची और क्लास टीचर के मोबाइल से हमें सूचना दी। हम लोग चौकी और फिर हमें वहां से थाने भेज दिया गया। पहले जो तहरीर दी थी उसे भी पुलिस ने बदलवा दिया और अपहरण के बजाए बहला फुसलाकर ले जाना लिखवाया। पुलिस पूरे मामले को 12 घंटे तक छिपाती रही बता दें कि शिवपुर पुलिस पूरे मामले को 12 घंटे तक छिपाती रही। जानकारों ने बताया कि सुबह 7 बजे अपहरण और शाम 7 बजे के बाद रिपोर्ट के लिए तहरीर ली गई जबकि पुलिस ने उसमें भी शब्दों का परिवर्तन कराया। हालांकि देर रात 11 बजे तक अपहृत का पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार की मौत:खेत से लौट रहा था घर, एक महीने पहले हुई थी शादी
    Next Article
    '15 साल की दोस्ती को न बनाएं तमाशा...', मौनी रॉय संग अफेयर की खबरों पर अर्जुन बिजलानी का आया कड़ा रिएक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment