Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बोले- सीवर की समस्या से परेशान जनता, अधिकारियों ने 10 दिन का मांगा समय

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के वार्ड नंबर 27 स्थित आजाद नगर (बजरडीहा) में पिछले दो वर्षों से चली आ रही सीवर जाम और जलजमाव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय जनता ने जलकल विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता भी शामिल रहे, जिन्होंने जमीन पर बैठकर नारेबाजी की और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सीवर लाइन ठीक कराने की उठाई मांग आरोप है कि सीवर लाइन जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों और गलियों में भरा रहता है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। जलजमाव के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों में आक्रोश है। उच्च अधिकारी बैठक में व्यस्त धरने के दौरान जलकल महाप्रबंधक, सचिव और अन्य उच्च अधिकारी नगर आयुक्त के साथ बैठक में व्यस्त थे। इसी बीच रेवड़ी तालाब चौकी इंचार्ज शिवम श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया। उनके हस्तक्षेप के बाद विभाग की ओर से तत्काल कर्मचारियों को मौके पर भेजकर साफ-सफाई कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन ने 10 दिन का मांगा समय अमन यादव ने कहा -अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जब तक संतोषजनक ढंग से सीवर की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक अभियान जारी रहेगा। साथ ही समस्या के स्थायी समाधान के लिए 10 दिन का समय मांगा गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। धरने में मुख्य रूप से अब्दुल्ला शाहिद, बाबू भारती सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर भीषण हादसा:अज्ञात वाहन ने ऑटो सवार चार को रौंदा, दो की हालत गंभीर
    Next Article
    रमजान-होली पर लाउडस्पीकर लगाने की मांग:संभल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment