Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान-होली पर लाउडस्पीकर लगाने की मांग:संभल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के जिला कलेक्ट्रेट बहजोई में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खान ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें रमजान और होली के त्योहारों के मद्देनजर मस्जिदों में मानक के अनुसार लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति देने की मांग की गई है। फिरोज खान ने बताया कि संभवतः 18 फरवरी से रमजान-उल-मुबारक का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। रोजेदारों को सेहरी और इफ्तार के समय की सूचना देने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में माइक और लाउडस्पीकर की जरूरत होती है। उन्होंने मस्जिदों की साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि होली और रमजान के पर्वों को देखते हुए, रोजेदारों की सुविधा के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। फिरोज खान ने प्रशासन से उम्मीद जताई कि वह इस मामले में हर साल की भांति सहयोग करेगा, ताकि तरावीह और सेहरी के समय लाउडस्पीकर से सूचना दी जा सके और लोगों को कोई परेशानी न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में जाहिद खान, मौलाना नासिर, मोनिस कुरैशी, मुशाहिद अली, हाफिज जाहिद, आरिफ खान, मुफ्ती कासिम, हाफिज कासिम, सलीम अली, जान वारिस अहमद, मौ. शान, बिलाल खान और अजमत खान सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बोले- सीवर की समस्या से परेशान जनता, अधिकारियों ने 10 दिन का मांगा समय
    Next Article
    JEE Mains में गोरखपुर के RPM का दबदबा:20 से अधिक बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन, 99.27 पर्सेंटाइल तक लाए मार्क्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment