Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत:बैलेंस बिगड़ने से पहिए के नीचे आया, आंतें तक बाहर आईं

    22 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे कंक्रीट मिक्सर मशीन लगे ट्रक के पहिए से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वह बुरी तरह कुचल गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। दरअसल, ट्रक के गुजरने के दौरान साइकिल सवार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। वह साइकिल समेत ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। वहीं, साइकिल के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। यह घटना चोलापुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ हाईवे पर हुई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। देखिए 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… जैरामपुर सरैया गांव के रहने वाले नखरु राजभर उर्फ कल्लू (45) बुधवार को अपने ससुराल पहाड़पुर गांव आए हुए थे। गुरुवार सुबह वह अपने रिश्तेदार के साथ साइकिल से किसी काम से दानगंज बाजार जा रहे थे। साइकिल नखऊ चला रहे थे और उनका रिश्तेदार कैरियर पर बैठा हुआ था। हाईवे पर पहुंचे तो अचानक से उनके बगल से कंक्रीट मिक्सर लगा ट्रक गुजरा। उसी समय किन्हीं कारणों से उनके साइकिल का बैलेंस बिगड़ गया। वह संभालते इसके पहले साइकिल सहित नखऊ ट्रक के दोनों पहियों के बीच में आ गए। कोई कुछ समझ पाता इसके पहले उनके ऊपर ट्रक का पिछला पहिया चढ़ गया। ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से नखरु का शरीर बुरी तरह कुचल गया। उनकी आंतें तक बाहर आ गईं थीं। जबकि उनका रिश्तेदार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ठेला चलाकर करते थे परिवार का पालन-पोषण नखरु राजभर ठेला चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी पुम्मी देवी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। चारों बच्चे गांव के स्कूल में पढ़ते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस बोली- ड्राइवर और वाहन की तलाश की जा रही थाना प्रभारी सधुवान राम गौतम ने बताया- सड़क हादसे बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे का बाद आरोपी वाहन मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से मिले तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें:- 25 साल की ननद ने भाभी को मार डाला:मेरठ में बोली- सीढ़ियों से गिरीं; रातभर नींद नहीं आई तो थाने पहुंचकर जुर्म कबूला मेरठ में पति से अवैध संबंधों के शक में ननद ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घरवालों ने फर्श पर गिरने से मौत की कहानी गढ़कर मामला छिपाने की कोशिश की। लेकिन, पछतावा होने पर ननद 2 दिन बाद खुद पुलिस के पास पहुंच गई और हत्या करने की बात कबूल कर ली। पढ़िए पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    जापान राजवंश में उत्तराधिकारी का संक​ट:किंग नारुहितो को बेटा नहीं, बेटी को हक नहीं; सरकार नए सम्राट की तलाश में जुटी
    Next Article
    डिंपल बोलीं- वांगचुक 20 जुलाई को भूख हड़ताल खत्म करेंगे:कोई जिए-मर जाए सरकार को फर्क नहीं पड़ता; सांसदों के साथ जंतर-मंतर पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment