Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में देह-व्यापार में शामिल 3 युवतियां गिरफ्तार:लंका के होटल पर SOG का छापा, ग्राहक-संचालक समेत 2 दलाल भी दबोचे गए

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित रेनबो गेस्ट हाउस में एसओजी टीम ने छापेमारी की। होटल में देह व्यापार की सूचना पर जब कमरे खंगाले गए तो युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। एसीपी के साथ पहुंची टीम ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त 3 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक ग्राहक, होटल संचालक और दो दलालों को भी पकड़ा गया। पुलिस सभी को लेकर लंका थाने पहुंची, जहां पूछताछ के बाद एसओजी के दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। देह व्यापार में शामिल दो युवतियां पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं, जिन्हें तीन दिन पहले ही वाराणसी लाया गया था। देखिए 3 तस्वीरें… एसओजी-2 टीम ने छापा मारा लंका थाना क्षेत्र के नगवां स्थित रेनबो गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट की सूचना पर एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम ने छापा मारा। टीम ने अपना वाहन गेस्ट हाउस से दूर खड़ा किया और सिविल ड्रेस में होटल पहुंचकर रिसेप्शन काउंटर पर जानकारी ली। पहले ही सवाल में संचालक ने युवतियों की मौजूदगी और देह व्यापार की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद बाहर खड़ी टीम भी अंदर आ गई और सभी को हिरासत में लेकर होटल की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस को दो कमरे बंद मिले। एक कमरे का ताला खुलवाने पर युवक के साथ युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। दूसरे कमरे में मौजूद लोगों से पूछताछ में वे ग्राहकों को लाने वाले दलाल निकले। जांच में यह भी सामने आया कि केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि पर्यटकों को भी “इंडियन और रशियन” का लुभावना ऑफर देकर गेस्ट हाउस में बुलाया जाता था। होटल रजिस्टर में युवती की नहीं मिली एंट्री पुलिस ने होटल के रजिस्टर की जांच की तो उसमें युवतियों की कोई एंट्री नहीं मिली और न ही संबंधित कमरे बुक दिखे। कमरे की तलाशी में आपत्तिजनक वस्तुएं और शक्तिवर्धक दवाएं समेत कई सामान बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया। युवतियों से अलग-अलग पूछताछ के बाद रजिस्टर कब्जे में लेकर संचालक का बयान दर्ज किया गया। टीम ने पूरे होटल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य भी जुटाए। सभी को थाने लाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी की रस्में छोड़कर युवती इंटर का पेपर देने पहुंची:अनूपशहर में पेपर, ससुराल ने बढ़ाया हौसला
    Next Article
    प्रमोद कृष्णम् बोले-अल्लाह मियां बहरे नहीं कि लाउडस्पीकर चाहिए:कहा-इबादत नियत से होती है,लाउडस्पीकर से नहीं; विपक्ष मुसलमानों को हिंदुस्तानी बनने से रोक रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment