Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में धूल भरी आंधी के बाद बारिश:चित्रकूट-ललितपुर में बिजली गिरी, 3 की मौत; कल 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम फिर से बदल गया है। शुक्रवार दोपहर वाराणसी में धूल भरी आंधी चली। इसके बाद बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी और भदोही समेत 7 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आकाशीय बिजली गिरने से चित्रकूट में 2 और ललितपुर में एक की मौत हो गई। कानपुर समेत 15 शहरों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। आगरा-मथुरा समेत 18 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अरब सागर से नमी लेकर आ रही पछुवा हवाओं से बेमौसम बारिश का नया दौर शुरू होगा। शनिवार को लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि 55 जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी- बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 2 दिन की बेमौसम बरसात के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। 19°C न्यूनतम तापमान के साथ बिजनौर सबसे ठंडा रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होगी। ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- कहां-कहां बारिश हुई अन्य शहरों का हाल चित्रकूट-ललितपुर में 3 की मौत 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सीएम योगी ने प्रभावित किसानों का हाल जाना था। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे। कहा था- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाएं। 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। ----------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया आजतक: ईरान के पुल को उड़ाने के बाद ट्रंप ने क्या धमकी दी?
    Next Article
    पत्नी ने सुपारी देकर कराई BSF जवान की हत्या:शादी में मिले जेवर बेचकर शूटर को 6 लाख दिए; 14 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment