Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी MLC चुनाव: सपा के लाल बिहारी यादव बने शिक्षक-एमएलसी:सांसद बोले- ये 27 के चुनाव का बिगुल है, स्नातक की काउंटिंग जारी

    11 hours ago

    1

    0

    वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना आज दूसरे दिन भी पहड़िया मंडी परिसर में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच जारी है। शिक्षक एमएलसी पद पर जहां समाजवादी पार्टी के निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं मतपत्रों (बैलेट पेपर) पर आधारित मतदान होने और प्राथमिकता के आधार पर वोटों की छंटनी की जटिल प्रक्रिया के कारण स्नातक एमएलसी पद पर भी पहले राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा आगे हैं। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा शिक्षक एमएलसी के विजेता प्रत्याशी को लेकर वाराणसी में नहीं की गई है। वहीं पहाड़िया मंडी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पूरी मतगणना सीसीटीवी तथा वीडियो कैमरों की निगरानी में हो रही है। शिक्षक सीट पर सपा ने बनाई मजबूत बढ़त मतगणना के रुझानों में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा पर शुरुआती दौर से ही बड़ी बढ़त बना ली थी। प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती के बाद उन्हें 10929 मत और प्रमोद मिश्रा को 6065 मत मिले थे। जिसके बाद दूसरी वरीयता के माताओं की गिनती रात 10 बजे शुरू हुई थी। जिसमें जीत के लिए महज 500 कुछ वोट लाल बिहारी यादव को चाहिए थे। लाल बिहार यादव रात 11.30 बजे काउंटिंग स्थल से बाहर आए और उन्होंने अपनी जीत का दावा किया पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि इस जीत की नहीं हुई है। स्नातक सीट पर भी सपा आगे वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के निवर्तमान एमएलसी केदारनाथ सिंह और सपा के आशुतोष सिन्हा के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। इस सीट पर मतगणना की प्रक्रिया काफी धीमी है, क्योंकि आठ जिलों के मतदाताओं के मतपत्रों का बंडल बनाने और उनकी छंटनी में लंबा समय लगने के बाद देर रात काउंटिंग शुरू हुई है। इसमें पहले राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। जिसमें सपा के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 5235 वोट पाकर पहले स्थान पर और भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह 3740 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पैनी नजर वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर ने स्वयं मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लगातार ले रहे हैं। मतगणना केंद्रों पर केवल अधिकृत एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। दोनों ही दलों के नेता और समर्थक पहड़िया मंडी के बाहर डटे हुए हैं और पल-पल के अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि आज देर शाम या रात तक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निग न्यूज ब्रीफ:सोनिया बोलीं- नहीं चाहती थी राजीव PM बनें; टी-20 में भारत के 2 रिकॉर्ड, यूपी MLC चुनाव में भाजपा ने 4 सीटें जीतीं
    Next Article
    गोरखपुर में शिक्षक MLC चुनाव मतगणना जारी:ध्रुव त्रिपाठी 880 वोटों से आगे, 13 प्रत्याशी बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment