Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निग न्यूज ब्रीफ:सोनिया बोलीं- नहीं चाहती थी राजीव PM बनें; टी-20 में भारत के 2 रिकॉर्ड, यूपी MLC चुनाव में भाजपा ने 4 सीटें जीतीं

    14 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, सोनिया गांधी ने एक्स पर अपनी बुक से जुड़ा वीडियो शेयर किया। सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया। यूपी में MLC चुनाव की मतगणना चल रही है। भाजपा ने मेरठ-बरेली और लखनऊ सीट जीतीं हैं। सपा ने वाराणसी सीट पर जीत दर्ज कराई है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. केंद्रीय कैबिनेट की सुबह 11 बजे से बैठक। 2. इजराइल में प्रधानमंत्री चुनाव की काउंटिंग। 3. यूपी MLC चुनाव के नतीजे आएंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. सोनिया बोलीं- नहीं चाहती थी कि राजीव PM बनें, मेरी किताब आएगी तो तमाशा होगा; 5 दिन में तीसरा VIDEO सोनिया गांधी ने कहा कि जब राजीव गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब मैं इस फैसले के खिलाफ थीं। कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें। सोनिया ने अपनी X पोस्ट में कहा- मेरी किताब आने पर कुछ तमाशा जरूर होगा। दशकों से लोग मेरी कहानी बता रहे, अब मेरी बारी है अपनी कहानी बताने की। सोनिया की किताब 10 नवंबर को रिलीज सोनिया गांधी पर लिखी गई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को रिलीज होगी। X पर पिछले हफ्ते जुड़ने के बाद सोनिया गांधी की यह दूसरी पोस्ट रही। वीडियो में सोनिया किताब के पन्ने पलटते हुए अपनी कहानी खुद बताने की बात कहती हैं। सोनिया ने कहा, बहुत सी बातें या तो मनगढ़ंत थीं या फिर उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था। इसलिए मुझे लगा कि अब मुझे खुद अपनी कहानी लिखनी चाहिए और तथ्यों और घटनाओं को ठीक वैसे ही बताना चाहिए, जैसे वे असलियत में घटी थीं। पूरी खबर पढ़ें... 2. यूपी में सपा-भाजपा प्रत्याशी से मारपीट, कुर्ता फाड़ा; भाजपा ने 4 सीटें जीतीं, लेकिन काशी हारी यूपी में विधान परिषद (MLC) के नतीजे आने लगे हैं। 5 सीटों पर नतीजों का ऐलान हो गया है। भाजपा ने 4, जबकि सपा ने एक सीट जीती है। 6 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। आगरा और गोरखपुर में रात भर बवाल होता रहा। आगरा में मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी देने वाले सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने मारपीट का आरोप लगाया। थोड़ी देर बाद भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी मीडिया के सामने आए। उन्होंने अपना फटा कुर्ता दिखाते हुए कहा कि सपा के गुंडों ने उनकी पिटाई की है। वाराणसी में शिक्षक सीट सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत ली है। 23 अक्टूबर को 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी हैं। चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था। सभी जगह के नतीजे आज दोपहर के बाद आएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 3. माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर, इनमें भारतीय भी; AI खर्च की भरपाई के लिए फैसला माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात कही है। दरअसल, कंपनी AI और सिस्टम बनाने में हुए खर्च की भरपाई के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करने जा रही है। कंपनी में कुल 2.23 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें 23 हजार भारत में हैं। माइक्रोसॉफ्ट भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के लेवल 70 या उससे नीचे के पद पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए यह स्कीम लाई है। इनमें से कितनों को ऑफर मिलेगा, यह साफ नहीं है। वॉलेंटरी एग्जिट ऑफर का क्या मतलब है? जो लोग ऑफर नहीं लेंगे, वे अपनी मौजूदा भूमिकाओं में काम करते रहेंगे या कंपनी उन्हें कोई दूसरा प्रोजेक्ट/टीम असाइन कर सकती है। यदि कंपनी वॉलेंटरी ऑफर से अपना खर्च घटाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाती है, तो आने वाले समय में वह जबरन छंटनी का कदम उठा सकती है। पूरी खबर पढ़ें... 4. यूपी में BJP के पूर्व सांसद की बेटी को अखिलेश ने टिकट दिया, 'टाटा बाय-बाय' कहकर पार्टी छोड़ी थी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार आंवला (बरेली) से भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी कीर्ति कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कीर्ति कश्यप का टिकट फाइनल है। उनका जीतकर आना तय है। धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 11 अक्टूबर को लखनऊ में बेटी के साथ अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके सपा में आने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। पढ़ें पूरी खबर… 5. राहुल गांधी बोले- वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही, CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा राहुल गांधी कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गरीबों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझने लगा है कि टॉप लेवल से वोट चोरी हो रही है। राहुल ने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या पीएम मोदी उन्हें पद से नहीं हटाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। SIR के खिलाफ विपक्ष का 1 नवंबर को दिल्ली मार्च विपक्षी INDIA ब्लॉक वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोटरों के नाम काटने में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। 1 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रामलीला मैदान में जनसभा होगी। पूरी खबर पढ़ें... 6. चक्रवात अर्नब का असर, आंध्र प्रदेश में 150 kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; MP-UP, बिहार में भी अलर्ट बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब के असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड में नजर आ रहा है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की हवाएं चलने का अलर्ट है। राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में करीब 4,000 शेल्टर बनाए गए हैं। प्रभावितों इलाकों से लोगों को निकाला गया है। विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम हवाई अड्डों पर 21 उड़ानें रद्द की गईं। स्कूल भी बंद हैं। मौसम विभाग ने तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान-निकोबार सहित तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पूरी खबर पढ़ें... 7. अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत, 199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में भारत ने धमाकेदार जीत हासिल की। 198 रन का पीछा करने टीम 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाकर 5 मैच की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल की। अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल में शतक बनाते हुए 113 रन की तूफानी पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग पर उतारा गया था, उन्होंने भी 19 बॉल में 45 रन ठोके। दोनों की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। ये टी-20 में सबसे तेज हंड्रेड का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर भारत ने दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर कहा- हमें सब पता, जांच करेंगे: याचिकाकर्ता 10 दिन में जवाब दें, कल EC ने कहा था- फैसलों में सबकी सहमति थी (पूरी खबर पढ़ें) 2. क्रिकेट: अभिषेक तुम बढ़िया खेले, लेकिन मेरा रिकॉर्ड नहीं टूटा:युवराज सिंह का मजाकिया पोस्ट, लिखा- मैं भी 30 बॉल पर सेंचुरी नहीं जमा पाया (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: ट्रम्प पर स्विस मॉडल ने रेप का आरोप लगाया: कहा- वीजा दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था; 33 साल पुराना मामला (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: साइंस कॉन्क्लेव में बोले मोदी-भारत में इनोवेशन की परंपरा रही: शून्य की खोज की, नंबर सिस्टम बनाया; हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर बनना (पूरी खबर पढ़ें) 5. गुजरात: दावा-गैंगस्टर लॉरेंस साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट: यहां 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकी समेत 200 खतरनाक कैदी; लॉरेंस 4023 से इसी जेल में (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: रिपोर्ट-हूतियों को हमला न करने के बदले पैसे देगा सऊदी: रक्षा मंत्री 1 अरब डॉलर लेकर तेहरान पहुंचे; ईरान-पाकिस्तान के जरिए मध्यस्थता की कोशिश (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: गडकरी बोले- E20 के खिलाफ पैसे देकर प्रोपेगेंडा चलाया गया:बेवजह शोर मचाया; कल सरकार ने 100% एथेनॉल वाले फ्यूल को मंजूरी दी (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस: 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कहा- डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल होगा (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- एसिड बिक्री पर गाइडलाइन, फिर भी हमले क्यों:इसका मतलब- पॉलिसी फेल है; राज्य इसे सख्ती से लागू कराएं, अफसरों की जवाबदेही तय करें (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: ईरानी राष्ट्रपति बोले- मुस्लिम देशों को एकजुट होना चाहिए:जंग रोकने तेहरान पहुंचे सऊदी-पाक-तुर्किये; ट्रम्प ने जल्द हमला करने की धमकी दी थी (पूरी खबर पढ़ें) 11. तमिलनाडु: तमिलनाडु जेल से सुबह फरार हुए 13 कैदी पकड़े गए:ड्रोन से सर्चिंग की तो एक झाड़ियों में मिला, दूसरा ऑटो से भाग रहा था (पूरी खबर पढ़ें) 12. बिजनेस: मारुति सुजुकी का मुनाफा 26% घटकर ₹2,466 करोड़:रेवेन्यू 26% बढ़ा, वेस्ट एशिया जंग से मार्जिन घटा; जुलाई-सितंबर में रिकॉर्ड 6.96 लाख गाड़ियां बेचीं (पूरी खबर पढ़ें) 13. बिजनेस: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर विवाद: नोएल टाटा ने 5 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए; बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी (पूरी खबर पढ़ें) 14. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-पूरा सिस्टम दवा निर्माताओं की मदद कर रहा: MRP और रिटेलर कीमतों में अंतर; भारत में इलाज का 17% खर्च दवाओं पर (पूरी खबर पढ़ें) 15. कर्नाटक: SIR फाइनल लिस्ट जारी, 99.32 लाख नाम कटे:अब 4.55 करोड़ वोटर; SIR से पहले राज्य में 5.54 करोड़ मतदाता थे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... आवाज से बुझाई गई आग, मेडल जीता मैक्सिको की 17 साल के छात्र एंजेला करीमे ने अंकल के साथ ऐसा डिवाइस बनाया है, जो 30 हर्ट्ज की लो-फ्रीक्वेंसी साउंड वेव्स से छोटी आग बुझा सकता है। इसके लिए उन्हें इंडोनेशिया के इंटरनेशनल साइंस फेयर में गोल्ड मेडल मिला। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: सुरंग-रस्सी नहीं, मिर्गी के दौरे से जेल तोड़ कैसे फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु में हफ्तेभर में दूसरी घटना, आखिर दिक्कत कहां है 2. भास्कर एक्सप्लेनर: आइजनकोट इजराइली पीएम बने, तो क्या जंग रोक देंगे: आर्मी चीफ रहे, बेटा हमास से लड़ते हुए मारा गया; अब नेतन्याहू को हरा रहे 3. इजराइल से भास्कर: हमास का हमला रोकने में नाकामी नेतन्याहू के लिए भारी: इजराइली वोटर बोले-सुरक्षा भी चाहिए, बदलाव भी, 18% अरब वोटर किंगमेकर 4. जरूरत की खबर: दिवाली का बजट कैसे बनाएं: त्योहार मनाने और बोनस खर्च करने से पहले जरूरी है प्लानिंग, फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह 5. फिजिकल हेल्थ: सुबह पहला कदम रखते ही एड़ी में दर्द: हो सकता है प्लांटर फेशियाइटिस, डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव 6. क्राइम फाइल्स: पत्थरों के नीचे मिली पति की लाश: कहा था सब्जी लेकर लौटूंगा; पत्नी होटल में दूसरे युवक के साथ दिखी 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: दूसरे के नाम 17साल डॉक्टरी की, एफआईआर के बाद फरार: इलाज किया, बीएमओ बना; गांववालों ने बताई असली पहचान, भास्कर की खबर के बाद एक्शन 8. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: पढ़ाई-खर्च के लिए छात्र अपना खून बेच रहे: यूपी में नीट का छात्र बोला- खून तो बनता रहेगा; पढ़ाई का मौका फिर नहीं मिलेगा 9. भास्कर एनालिसिस: स्वामी प्रसाद ने कांग्रेस से कौन-सी 10 सीटें मांगीं: भाजपाई बेटी की सियासी पारी कांग्रेस से शुरू कराएंगे; बिल्सी से लड़ाएंगे चुनाव 10. राजस्थान एक्सप्लेनर: भतीजा सांसद, चाचा सरपंच चुनाव हारे: विधायक भी अपने भतीजे को नहीं जिता पाए, इन्फ्लुएंसर को सिर्फ 33 वोट, जानें- सियासी उलटफेर के पीछे का खेल 11. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: IAS शिखर, IPS पत्नी प्रशाखा के परिवार के 40 विला-कॉटेज: ढाई साल में एक ही कंपनी से खरीदे, दोनों बेटों और सास-ससुर के नाम भी प्रॉपर्टी 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: दिवाली तक नहीं जाएगी अनंत सिंह की विधायकी!: स्पीकर दिल्ली में, सचिव से मिलकर JDU प्रदेश अध्यक्ष लौटे, अब BJP के पाले में गेंद 13. ग्राउंड रिपोर्ट: नैनीताल में सड़क, ट्रैफिक और पानी सबसे बड़े मुद्दे:BJP के सामने सीट बचाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- विकास के दावे जमीन पर नहीं दिखे 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग, मकर वालों को विशेष अधिकार मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    MBBS छात्रों ने जूनियर को मुर्गा बनाया, अश्लील हरकतें कराईं:मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र सस्पेंड, 25-25 हजार जुर्माना लगा
    Next Article
    वाराणसी MLC चुनाव: सपा के लाल बिहारी यादव बने शिक्षक-एमएलसी:सांसद बोले- ये 27 के चुनाव का बिगुल है, स्नातक की काउंटिंग जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment