Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी नगर निगम ने तोड़ा जर्जर मकान:चार बुलडोजर ने किया जमींदोज, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की है जमीन

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के सिगरा थानाक्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन इलाके में मंगलवार को वाराणसी नगर निगम ने जर्जर मकान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। न्यायालय के आदेश के क्रम में नगर निगम ने 4 बुलडोजर लगाकर इस मकान को जमीदोज करवा लिया। इस मकान के अंदर मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर भी है। जिसे नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। फिलहाल दो घंटे की कार्रवाई के बाद मकान के जर्जर ढांचे को गिरा लिया गया। यह ट्रस्ट की जमीन है। देखिये नगर निगम की कार्रवाई की तस्वीरें… चार बुलडोजर ने तोड़ा मकान वाराणसी में जर्जर मकानों को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बरसात के पहले जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में इंग्लिशिया लाइन पर मौजूद एक मंजिला मकान को कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को जमींदोज कर लिया गया। कार्रवाई करवा रहे अधिकारी ने बताया की कोर्ट के आर्डर के बाद इस मकान को गिराया जा रहा है। मुक्तेश्वर महादेव ट्रस्ट का है मकान मकान के मालिक विवेक सेठ ने बताया - यह मुक्तेश्वर महादेव मुक्तेश्वरी दुर्गा ट्रस्ट है। जिसका मकान संख्या 21/71-A है। और यह मंदिर हमारे पुरखों द्वारा 1945 में स्थापित किया गया था। यह मकान काफी जर्जर हो गया था और इसमें कब्जा था। 2021 में हमने नगर निगम से बात की और उन्होंने 331 में एक नोटिस जारी किया था। इसक बाकी हिस्सा आपसी सहमति से हटाया गया था पर कुछ हिस्सा बाकी था। इसके अगेंस्ट मै हाईकोर्ट गया था की जर्जर नहीं गिराया जा रहा है। हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की है विवेक सेठ ने बताया - हाईकोर्ट के ऑर्डर में भी समय लगा तो हमने स्वयं जर्जर हिस्सा हटवा लिया लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम आज जर्जर हिस्से को गिराने आया था। यह भी ठीक है लेकिन अब अधिकारी कह रहे हैं कि इसकी फेंसिंग अब आप नहीं नगर निगम नहीं करेगा। जब यह हमारी प्रॉपर्टी है और सिर्फ गिराने काऑर्डर है आप का तो आप फेंसिंग क्यों करेंगे। यह एक तरह से कब्जे का प्रयास है। जो की गलत है। हम यही कहंगे की मंदिर के हिस्से को छोड़ दें। यहां फेंसिंग का राइट आपको नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में जिला स्तरीय हैंडबॉल, जूडो प्रतियोगिता:कन्नौज पब्लिक स्कूल ने जीते हैंडबॉल के दोनों वर्ग, जूडो में भी कई विजेता
    Next Article
    प्रतापगढ़ में भाई से विवाद पर बहन ने की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, खेत पर काम करने गए थे माता-पिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment