Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी से विंध्याचल धाम जाएगी 86 बसें:परिवहन निगम ने तीन गुना बसों को बढ़ाया, नवरात्रि में श्रद्धालुओं की यात्रा होगी सहज

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी परिक्षेत्र से विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस सेवाओं में बड़ा विस्तार किया है। सरकार ने सामान्य दिनों की अपेक्षा वाराणसी परिक्षेत्र से पूजा स्पेशल की तीन गुना बसों को बढ़ा दिया है। वाराणसी परिक्षेत्र से नवरात्र में 86 बसे चलेंगी। 86 बसों का होगा संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार, नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या तीन गुना तक बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि बसों का संचालन यात्रियों की मांग और उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। सामान्य दिनों में जहां इस रूट पर करीब 21 बसें चलती हैं, वहीं नवरात्रि 18 मार्च से 27 मार्च तक के अवसर पर इसे बढ़ाकर कुल 86 बसें कर दिया गया है। इनमें 65 अतिरिक्त “पूजा स्पेशल” बसें शामिल हैं, जो परिक्षेत्र के अलग-अलग डिपो से संचालित की जाएगी हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 भी जारी किया गया है। अब जानिए कहां से चलती है कितनी बस वाराणसी परिक्षेत्र के आठों डिपो से बसों का संचालन होगा। जौनपुर डिपो से सबसे अधिक 20 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। कैंट और काशी डिपो से 10-10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी,जबकि चंदौली, सोनभद्र और विंध्यनगर जैसे क्षेत्रों से भी अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं, जिससे आसपास के जिलों से आने वाले भक्तों को सीधी और सुगम सुविधा मिल सके। डिपो रूट व बसों का संचालन 1-कैंट-वाराणसी – विंध्याचल 0-10 2-काशी-वाराणसी – विंध्याचल 0-10 3-चंदौली-वाराणसी – विंध्याचल 2-8 4-ग्रामीण-वाराणसी – विंध्याचल 12-0 5-जौनपुर-जौनपुर – विंध्याचल 2-20 6-गाजीपुर-गाजीपुर – विंध्याचल 0-2 7-सोनभद्र-सोनभद्र – विंध्याचल 2-10 8-विंध्यनगर-विंध्याचलविंध्यनगर – विंध्याचल3-5
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में दलित युवक को पेट्रोल डालकर जलाया:सांसद अरुण भारती ने संसद में उठाया मुद्दा, न्याय दिलाने की मांग की
    Next Article
    जगन्नाथ मंदिर में रिसीवर नियुक्त:समिति-पुजारी विवाद के बाद कोर्ट का शांति व्यवस्था बनाए रखने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment