Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी दालमंडी में 30 मकानों को तोड़ा जा रहा:छेनी-हथौड़ी से मजदूर ढहा रहे; 150 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की दालमंडी में 30 मकानों को रविवार को तोड़ा जा रहा है। मजदूर छेनी-हथौड़ी से मकानों को तोड़ रहे हैं। 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गली में आवाजाही रोक दी है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, इन सभी मकानों की रजिस्ट्री करवा ली गई है। हिस्सेदारों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ईद को लेकर कार्रवाई को रोका गया था। इससे पहले 22 जर्जर मकान तोड़े जा चुके हैं। दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी दौरे पर इसका शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 186 भवन और दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर लंबी दालमंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा। दालमंडी में कार्रवाई की तस्वीरें… संजय दत्त की मां का दाल मंडी से गहरा नाता दालमंडी से जुड़ी पल-पल का अपडेट्स जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग पढ़ लीजिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना गरम मसाला घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा 'चिकन काली मिर्च'
    Next Article
    काशी विश्वनाथधाम का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्लान MP में होगा लागू:सिंहस्थ कुंभ मेला से पहले काशी में यूपी एमपी सहयोग सम्मेलन,सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment