Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी विकास प्राधिकरण का 2,866 करोड़ रुपए का बजट पास:नई टाउनशिप और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस, शहर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2,866.20 करोड़ रुपए का बजट पारित किया है। इस बजट में शहर के विस्तार, नई टाउनशिप, सड़कों और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खास ध्यान दिया गया है। प्राधिकरण के अनुसार, यह बजट वाराणसी के तेजी से बढ़ते शहरी ढांचे को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पिछले वित्त वर्ष 2025–26 में संशोधित बजट के तहत करीब 378 रुपए करोड़ की आय और 467.50 रुपए करोड़ के खर्च का प्रावधान था। इसके मुकाबले नए बजट में आय और खर्च दोनों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। वर्ष 2026–27 के लिए परिचालन से 2,070.61 रुपए करोड़ की आय का अनुमान है, जो पिछले साल से करीब 448 प्रतिशत अधिक है। वहीं खर्च का अनुमान 2,069.07 रुपए करोड़ रखा गया है, जो लगभग 343 प्रतिशत ज्यादा है। प्राधिकरण की आय का सबसे बड़ा स्रोत जमीन की बिक्री और उससे मिलने वाला प्रतिकर होगा। इससे करीब 1,206.31 रुपए करोड़ मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, अन्य योजनाओं और परियोजनाओं के लिए करीब 575 रुपए करोड़ का प्रावधान किया गया है। खर्च के हिस्से में जमीन अधिग्रहण, निर्माण कार्य और अन्य प्रशासनिक जरूरतों पर राशि खर्च की जाएगी। VDA इस समय मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत चार बड़ी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसके तहत मढ़नी, गंजारी और कल्लीपुर में टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। चालू वित्त वर्ष में इन योजनाओं के लिए करीब 1,700 रुपए करोड़ का प्रतिकर किसानों को दिए जाने की संभावना है, जिससे परियोजनाओं को तेजी मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण का कहना है कि मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया तेज होने और नई परियोजनाओं के कारण जमीन का बेहतर उपयोग हो रहा है। इससे वास्तविक आय अनुमान से ज्यादा हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, यह बजट शहर के संतुलित विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए अहम कदम साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी एक्ट के लिए समता अधिकार अभियान तेज:प्रयागराज में वकीलों ने बहुजन एकता दिवस मनाया, 14 तक आंदोलन
    Next Article
    IPL में KKR की लगातार दूसरी हार:SRH 65 रन से जीती, हेनरिक क्लासन की फिफ्टी; जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment