Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:अलीगढ़ के नौगवां अर्जुनपुर में दरोगा की पिस्टल और हैंडसेट छीने, 18 उपद्रवी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के नौगवां अर्जुनपुर गांव में वारंटी मेहंदी हसन को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के साथ ही सरकारी पिस्टल, मोबाइल और वायरलेस हैंडसेट भी छीन लिए। इस हमले में दरोगा महेश चंद्र समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के कई थानों की फोर्स और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया है, जिससे पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन महिलाओं और एक युवती सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक महेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 38 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रॉपर्टी से जुड़ा है विवाद ​इस पूरे विवाद की जड़ एक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी है। स्वर्ण जयंती नगर की कावेरी कॉलोनी निवासी विनीत कुमार वार्ष्णेय ने आरोपी मेहंदी हसन के खिलाफ गांव में खरीदे गए एक प्लॉट पर अवैध कब्जा करने और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने भीड़ को उकसाया मामला अदालत में चल रहा था और पेशी पर न आने के कारण कोर्ट ने मेहंदी हसन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। जब पुलिस की टीम उसे उठाने पहुंची, तो आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय भीड़ को उकसा दिया। भीड़ से कहा–आज इन्हें जान से मार दो ​दरोगा महेश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मेहंदी हसन ने चिल्लाते हुए भीड़ को ललकारा कि आज इन्हें जान से मार दो। जब पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ती देख वीडियो बनाना शुरू किया। इस पर आरोपी ने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर उन्हीं पर तान दी। लूटी पिस्टल और सामान बरामद अरमान और सलाउद्दीन नाम के आरोपियों ने दरोगा को पीछे से दबोच लिया और उनका सरकारी फोन व हैंडसेट लूट लिया। हालांकि भारी पुलिस बल के पहुंचने पर लूटी गई पिस्टल और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। पहले भी हो चुका है पुलिस टीम पर हमला ​नौगवां अर्जुनपुर गांव का इतिहास पहले भी आपराधिक रहा है। 14 साल पहले सासनी गेट क्षेत्र में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बबलू भी इसी गांव का है। सालों पहले जब पुलिस बबलू को पकड़ने आई थी, तब भी ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर उसे भगा दिया था। फिलहाल पुलिस ने मेहंदी हसन, सलमान, अबरार, गुफरान और अकील अहमद समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। देर रात तक गांव में सर्च ऑपरेशन जारी रहा। 6 लोगों पर पहले से आपराधिक मामले एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि अदालत से वारंट जारी होने के बाद पुलिस गांव में मेहंदी हसन को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी के दौरान लोगों ने अभियुक्त को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस से अभद्रता हुई। इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 लोगों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकेरी में टैंकर की टक्कर से युवक की मौत:जोरदार टक्कर से 100 मीटर बाइक घिसटी, आधार कार्ड से हुई पहचान
    Next Article
    कांग्रेस-सांसद राकेश राठौर हाउस अरेस्ट के विरोध में अनशन पर:गाजीपुर जाने से रोका, 11 घंटे से आवास के बाहर धरना जारी,पुलिस फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment