Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैश्विक हालात का मेरठ के उद्योगों पर पड़ा असर:गैस की कमी, महंगा सी-फ्रेट और शिपमेंट में देरी से MSME परेशान

    7 hours ago

    1

    0

    इंडस्ट्रियल एस्टेट परतापुर स्थित उद्योग मंदिर में शुक्रवार को Partapur Industrial Estate Manufacturing Association (PIEMA) के तत्वावधान में प्रेस वार्ता कर उद्यमियों ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का स्थानीय उद्योगों, खासकर MSME सेक्टर और निर्यात व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। LPG का संकट बड़ी समस्या- निपुण जैन PIEMA के अध्यक्ष निपुण जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर अब सीधे MSME उद्योगों और निर्यात व्यापार पर दिखाई देने लगा है। उन्होंने बताया कि कई औद्योगिक इकाइयाँ कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी के कारण गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं। जिन इकाइयों तक PNG गैस लाइन अभी तक नहीं पहुंची है, उनके लिए उत्पादन जारी रखना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल सहयोग की मांग की। राजीव सिंघल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में अस्थिरता के कारण कंटेनर शिपमेंट में देरी हो रही है। कई स्थानों पर कंटेनर अटके पड़े हैं, जिससे निर्यात करने वाले उद्योगों को समय पर माल भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमियों ने प्रशासन से की ये प्रमुख मांगें अपनी समस्या बताते हुए उद्यमियों ने प्रशासन सेमांग करते हुए कहा कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों में PNG गैस लाइन अभी तक नहीं पहुंची है, वहां कमर्शियल LPG सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। उद्यमियों ने यह भी मांग की कि जिन उद्योगों का GST क्रेडिट लंबित है, उसे जल्द जारी किया जाए ताकि उद्योगों को वर्किंग कैपिटल में राहत मिल सके और उत्पादन गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें। यदि अंतरराष्ट्रीय स्थिति में जल्द सुधार होता है तो आने वाले 10 से 15 दिनों में शिपिंग और व्यापारिक गतिविधियां सामान्य हो सकती हैं। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो MSME उद्योगों के सामने और गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांप-सीढ़ी खेल जैन धर्म की देन:भगवान ऋषभदेव ने सिखाई थी खेती, कला और सामाजिक व्यवस्था
    Next Article
    संभल में स्कूटी सवार चौकीदार की सड़क हादसे में मौत:शराब पीकर उत्पात मचा रहे बाइकर्स ने मारी टक्कर, हादसे में भाई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment