Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में स्कूटी सवार चौकीदार की सड़क हादसे में मौत:शराब पीकर उत्पात मचा रहे बाइकर्स ने मारी टक्कर, हादसे में भाई घायल

    8 hours ago

    1

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार इंटर कॉलेज के चौकीदार की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब शराब पीकर उत्पात मचा रहे कुछ बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खेत में बैठे 5-6 युवक शराब पी रहे थे। उनके बीच झगड़ा होने के बाद वे बाइक लेकर भाग रहे थे, तभी उन्होंने सुखराम इंटर कॉलेज से ड्यूटी कर घर लौट रहे दो भाइयों की स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 50 वर्षीय राजपाल पुत्र याद राम की मौके पर ही मौत हो गई। उनके 70 वर्षीय बड़े भाई प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेमपाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई जबर सिंह ने बताया कि उनके दोनों भाई सुखराम इंटर कॉलेज में चौकीदारी का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद वे स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवारों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे राजपाल की मौत हो गई और प्रेमपाल घायल हो गए। थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक भाई की मौत हुई है और दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बाइक से टक्कर मारने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैश्विक हालात का मेरठ के उद्योगों पर पड़ा असर:गैस की कमी, महंगा सी-फ्रेट और शिपमेंट में देरी से MSME परेशान
    Next Article
    महोबा में 50 सिलेंडर एक घर में डंप, VIDEO:DSO ने कहा- जांच में जो भी दोषी मिला उस पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment