Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर बड़ी लापरवाही:पैकेट सहित मील को माइक्रोवेव में गर्म करने मामला आया सामने, विडियो वायरल

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में मील को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों ने ट्रेन में परोसे गए भोजन को पैकेट सहित माइक्रोवेव में गर्म करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में शिकायत करने वाली छात्रा आर्या सिंह और महिला यात्री अवनि बंसल ने आरोप लगाया कि मील में दी गई रोटी को पॉलीथीन पैकेट सहित ही माइक्रोवेव ओवन में गर्म कर दिया गया। जब महिला यात्री ने इस पर आपत्ति जताई और पूछा कि क्या सभी यात्रियों को इसी तरह पैकेट के ऊपर से भोजन गर्म करके परोसा गया है, तो स्टाफ ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि “हां, मील को पॉलीथीन में पैक अवस्था में ही माइक्रोवेव में गर्म किया गया और सभी को इसी तरह सर्व किया गया।” महिला यात्री ने यह भी सवाल उठाया कि भोजन के पैकेट पर स्पष्ट रूप से “Store in cool and dry place” लिखा है, ऐसे में उसे पॉलीथीन सहित माइक्रोवेव में गर्म करना सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। वीडियो में यह भी देखा गया कि स्टाफ द्वारा रिकॉर्डिंग करने से मना किया जा रहा है और गलती मानने से बचने की कोशिश की जा रही है। क्या था पूरा मामला… प्रयागराज की छात्रा आर्या सिंह और दिल्ली की सुप्रीम कोर्ट की वकील अवनि बंसल उसी ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। जब उन्हें भोजन का पैकेट दिया गया तो वह ऊपर से गर्म था, जबकि पैकेट पूरी तरह सीलबंद था और उस पर “Store in cool and dry place” लिखा हुआ था। पैकेट को बिना खोले ही गर्म किए जाने की आशंका पर आर्या सिंह ने इसे लापरवाही मानते हुए बगल में बैठी अवनि बंसल से बात की, जिसके बाद अवनि बंसल ने स्टाफ से इस संबंध में सवाल किया। आरोप है कि स्टाफ ने पैक अवस्था में ही मील गर्म कर सर्व करने की बात कही, और इसी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। स्वास्थ के लिए है हानिकारक पैकेटबंद खाने को सीधे माइक्रोवेव में गर्म करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई बार खाने के पैकेट प्लास्टिक या स्टायरोफोम के बने होते हैं, जो ज्यादा गर्म होने पर पिघलते तो नहीं दिखते, लेकिन उनमें मौजूद हानिकारक रसायन खाने में मिल सकते हैं। जैसे फ्थैलेट्स (phthalates) और बिसफेनॉल ए (BPA) नाम के केमिकल्स गर्मी पड़ने पर भोजन में घुल सकते हैं। ये रसायन शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे हार्मोनल असंतुलन, प्रजनन संबंधी दिक्कतें और लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए भोजन को हमेशा माइक्रोवेव-सेफ बर्तन में निकालकर ही गर्म करना सुरक्षित माना जाता है। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि भोजन सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए और यदि कहीं चूक हुई है तो उसकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में कुएं से नवजात शिशु का शव बरामद:अज्ञात व्यक्ति पर फेंकने का संदेह, पुलिस ग्रामीणों से कर रही पूछताछ
    Next Article
    मऊ में 'लव रिवर, लव लाइफ' मार्च:नदियों की स्वच्छता का संदेश दिया, बोले- सभी का सहयोग जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment