Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कुएं से नवजात शिशु का शव बरामद:अज्ञात व्यक्ति पर फेंकने का संदेह, पुलिस ग्रामीणों से कर रही पूछताछ

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब गणेशपुर मजरा बकहुआ बाजार में एक खेत के कुएं से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। गांव से कुछ दूरी पर पूर्व प्रधान सतीश वर्मा के खेत में बने कुएं में शव दिखाई देने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर जैसे ही कुएं पर पड़ी, अंदर नवजात का शव तैरता दिखाई दिया। यह देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते खबर पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलते ही सदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया, ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को जन्म के बाद कुएं में फेंक दिया। हालांकि यह भी जांच का विषय है कि शिशु मृत अवस्था में फेंका गया या कुएं में गिरने से उसकी मौत हुई। पुलिस आसपास के गांवों में हाल ही में हुए प्रसवों की जानकारी जुटा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की मांग:शाहजहांपुर में सहयोग संस्था ने डीएम से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर बड़ी लापरवाही:पैकेट सहित मील को माइक्रोवेव में गर्म करने मामला आया सामने, विडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment