Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेशी बाजारों में Dollar मजबूत होने से भारतीय मुद्रा 8 पैसे फिसली, 94.84 पर बंद

    8 hours ago

    1

    0

    मुंबई, दो नवंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच रुपया सोमवार को आठ पैसे टूटकर 94.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले तेज सुधार के बाद रुपये में निकट अवधि में स्थिरता के संकेत दिख रहे हैं। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने रुपये की गिरावट को सीमित किया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.90 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह और टूटकर 95.04 के निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, कारोबारी सत्र के अंतिम घंटे में रुपये ने कुछ नुकसान की भरपाई की और अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 94.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।रुपया शुक्रवार को 50 पैसे मजबूत होकर 94.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘एशियाई मुद्राओं में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के कारण डॉलर की मांग प्रभावित हो रही है, जिससे रुपये की तेजी अभी कमजोर पड़ सकती है।’’ उन्होंने कहा कि आगे रुपये की चाल कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी निवेशकों के निवेश प्रवाह में निरंतरता, एशियाई मुद्राओं की चाल और वैश्विक स्तर पर निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता पर निर्भर करेगी। गर्ग के अनुसार, निकट अवधि में रुपये के लिए 94.70 से 95.30 प्रति डॉलर का दायरा महत्वपूर्ण रहेगा।यदि डॉलर के मुकाबले रुपया 95.30 के स्तर से ऊपर जाता है, तो उस पर फिर से दबाव बढ़ सकता है। वहीं, 94.70 से नीचे टिकने पर रुपये में सुधार मजबूत हो सकता है। उन्होंने कहा कि रुपये को फिलहाल कुछ राहत मिली है, लेकिन इसमें टिकाऊ सुधार के लिए विदेशी पूंजी का लगातार प्रवाह, वैश्विक निवेश धारणा में सुधार और ऊर्जा कीमतों में नरमी जारी रहना जरूरी है।इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत टूटकर 101.61 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 3.48 प्रतिशत गिरकर 109.95 डॉलर प्रति बैरल पर था। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,233.25 अंक चढ़कर 75,692.78 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 387.70 अंक की बढ़त के साथ 23,440.80 अंक पर पहुंच गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 3,114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.26 अरब डॉलर घटकर 719.74 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.01 अरब डॉलर घटकर 721.01 अरब डॉलर रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Derek O Brien का तंज, INDIA Rally के बाद BJP नेतृत्व सड़कों पर कर रहा नकल
    Next Article
    Punjab Assembly Speaker ने BJP में शामिल हुए पूर्व AAP विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment