Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन हादसे से पहले के 4 VIDEO:पंजाब का युवक गा रहा था- नजर सांवरे लग न जाए कहीं... अचानक नाव डूब गई

    5 hours ago

    2

    0

    मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे से पहले के पंजाब के श्रद्धालुओं के 4 वीडियो सामने आए। जिनमें हादसे से ठीक पहले का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। जिसमें श्रद्धालु भजन करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किसी भी श्रद्धालु ने सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। सभी लोग ‘राधे-राधे’ का जाप करते हुए भजन-कीर्तन कर रहे थे। ढोलक और मंजीरे की थाप पर भजन गाए जा रहे थे। एक युवक मंजीरा बजाते हुए भजन गा रहा है- नजर सांवरे लग न जाए कहीं…। रविवार को तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। अब जांच का दायरा 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। अब तक इस हादसे में पंजाब के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 3 लोग अब भी लापता हैं। आज सुबह दो और शव मिले। इनकी पहचान पंजाब के दुगरी (लुधियाना) की डिंकी और जगराओं के ऋषभ शर्मा के रूप में हुई। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान की। डिंकी BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। ऋषभ 12वीं पास था। पिता के काम में हाथ बंटाता था। चारों वीडियों में क्या दिख रहा जानिए कैसे हुआ हादसा? हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। ****************** ये खबरें भी पढ़ें: वृंदावन हादसा, आखिरी 7 मिनट की कहानी:कीर्तन चल रहा था; नाव पिलर से टकराई और पलट गई; 13 की मौत, 3 की तलाश जारी मैं खुद अपने परिवार को डूबते हुए देखता रहा और कुछ नहीं कर सका। हादसे में मैंने अपना बेटा, पत्नी समेत परिवार के 9 सदस्य खो दिए। कुछ ही मिनटों में खुशियों से भरी यात्रा मातम में बदल गई। हमारी दुनिया उजड़ गई। यह कहते हुए वृंदावन में नाव हादसे में अपनों को खो चुके और खुद उसी नाव में सवार विजय कुमार रो पड़ते हैं। विजय ने हादसे के आखिरी 7 मिनट का मंजर बताया। (पढ़ें पूरी खबर) बांके बिहारी क्लब क्या है, लुधियाना में 3 युवकों ने बनाया, पहले भजन करते थे वृंदावन में हुए नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इन सभी को लुधियाना के जगराओं का ‘बांके बिहारी क्लब’ धार्मिक यात्रा पर लेकर गया था। जिसे आज से करीब 9 साल पहले दो सगे भाइयों और एक अन्य युवक ने मिलकर बनाया। इसी हादसे में इन दो भाइयों में से एक की मौत भी हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-ईरान के बीच समझौता बातचीत रही नाकाम, देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    बलिया में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल:सागरपाली में हुआ हादसा, वाराणसी रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment