Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन के होटल में भीषण आग, 40 लोग अंदर फंसे:उद्घाटन के दिन हादसा, क्रेन से लटकाकर लोगों को निकाला जा रहा

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में नए बने सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। इससे होटल के अंदर घना धुआं भर गया। इसमें 3 लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि 40 लोग होटल के अंदर फंस गए। आज ही होटल का उद्घाटन किया गया था। इसके कुछ ही घंटे बाद आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। देखिए 4 तस्वीरें… होटल मालिक के भतीजे सोनू ने बताया- आज ही चाचा सुभाष अग्रवाल ने इस नए होटल का उद्घाटन किया था। हम पूरे परिवार के साथ यहां आए हैं। अंदर करीब 40 लोग फंसे हैं। ऊपर शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया- सिद्धि विनायक होटल का आज उद्घाटन हो रहा था। इसी दौरान आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। अंदर फंसे लोगों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा जा रहा है। स्पोर्ट्स टीचर बोले- 1.5 घंटे में आग पर काबू पाया गया स्पोर्ट्स टीचर चौधरी अजीत सिंह ने बताया- जैसे ही हमें होटल में आग लगने की जानकारी मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। हमारे साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। धुएं का घना गुबार होने की वजह से कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि, 1.5 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- जैसे ही मैंने होटल में आग लगती देखी, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद हम लोग भी आग बुझाने में जुट गए। साथ ही अंदर फंसे 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। होटल मालिक सुभाष अग्रवाल के समधी हरिमोहन के बेटे विनीत की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। वहीं, आग से 3 लोग झुलस गए। इमें 2 बच्चे कार्तिक, समर और 1 महिला जिया शामिल है। होटल मालिक सुभाष अग्रवाल राया के रहने वाले हैं। इस होटल में 24 कमरे हैं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया- रुक्मिणी विहार स्थित सिद्धि विनायक होटल में उद्घाटन के दिन शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में होटल मालिक के परिवार के 3 लोग झुलस गए। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें 100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO, कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    LIVE: आयरलैंड की बल्लेबाजी जारी, ऑस्ट्रेलिया ने दिया है 183 रनों का लक्ष्य
    Next Article
    बारात में बांस-बल्ली से पीट-पीटकर युवक की हत्या:गोरखपुर में मुंह-छाती पर लातें मारीं, डीजे पर डांस को लेकर हुआ झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment