Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारात में बांस-बल्ली से पीट-पीटकर युवक की हत्या:गोरखपुर में मुंह-छाती पर लातें मारीं, डीजे पर डांस को लेकर हुआ झगड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक युवक की बांस-बल्ली से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपने भाई की साली की शादी में पहुंचा था। जहां बारातियों से डीजे पर नाचने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने युवक को मारते-मारते नीचे गिरा दिया। वह जब अधमरा हो गया तो मुंह पर छाती पर लातें मारने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला मंगलवार देर रात सिकरीगंज के हरिजनपुर गांव का है। युवक के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। आज बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से… मृतक मुनीब चौहान (19) सहजनवां थाना क्षेत्र के चिरईयाढाड़ गांव का रहने वाला था। बहन सरोजा देवी ने सिकरीगंज थाने में भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सरोजा ने पुलिस को बताया- 10 फरवरी को मेरा भाई मुनीब कनैला गांव से हरिजनपुर में बारात गया था। वहां पर डीजे बज रहा था। लोग उसी पर नाच रहे थे। मेरा भाई भी वहीं देख रहा था। तभी डीजे पर नाच रहे हरिजनपुर गांव के सतेंद्र, निक्कू समेत अन्य लोगों बांस-बल्ली और लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। लहूलुहान होने पर मरा समझकर आरोपी वहां से भाग निकले। घायल हालत में मुनीब को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… घटना के वीडियो में दिख रहा है कि शादी में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। एक युवक को कुछ लोग गिराकर मारने लगे। लोगों के हाथ में लाठी-डंडे थे। युवक ने पहले भागने की कोशिश की, इसके बाद वह जमीन पर गिर गया। लोग इसके बाद भी उसे पीटते रहे। इसके बाद आरोपी उसे मरा समझकर वहां से भाग गए। BSF की तैयारी कर रहा था भाई सरोजा देवी ने बताया- मुनीब चौहान चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राजेश चौहान और सुनील जम्मू में, जबकि एक भाई अनिल चौहान दुबई में रहते हैं। मुनीब घर पर पिता रामभवन चौहान और मां के साथ रहता था। वह बीएसएफ की तैयारी कर रहा था। भाई की साली की शादी में गया था दुबई में रहने वाले भाई अनिल के ससुराल सिकरीगंज में साली की शादी थी। मुनीब उसी में शामिल होने गया था। तीनों भाइयों को कॉल करके सूचना दे दी है। जम्मू में रहने वाले दोनों भाई गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। SP साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया- शादी में डीजे पर नाचने के दौरान मारपीट हुई थी। इसमें घायल मुनीब चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें 100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO:कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा; प्रेमिका से करना चाहता था शादी कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। टावर पर चढ़े युवक को लोग समझा ही रहे थे कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और नीचे जमीन पर आ गया। आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन के होटल में भीषण आग, 40 लोग अंदर फंसे:उद्घाटन के दिन हादसा, क्रेन से लटकाकर लोगों को निकाला जा रहा
    Next Article
    लखनऊ के मेडिकल संस्थानों को मिले 5 हजार करोड़:KGMU को 1938 करोड़ और कैंसर संस्थान को 326 करोड़ की सौगात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment