Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में गुरुकुल में पढ़ने वाले 4 छात्रों की मौत:टैंक की सफाई करने उतरे थे, जहरीली गैस की चपेट में आए; एक को बचाया

    10 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में सोमवार रात गुरुकुलम में पढ़ने वाले 4 छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में हुआ। रात 10 बजे छात्र पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे। सबसे पहले एक छात्र नीचे गया। लेकिन वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। दूसरे छात्रों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर एक के बाद एक 4 छात्र टैंक में उतरे। वे सभी बेहोश हो गए। इससे गुरुकुलम में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने छात्रों को टैंक से बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मनु कटारे (20 साल), देवांश (17 साल), विशु (18 साल), और आर्यन (18 साल) को मृत घोषित कर दिया। रुद्राक्ष (18) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मनु और देवांश मध्य प्रदेश के जबलपुर और विदिशा के रहने वाले थे, जबकि आर्यन कौशांबी व विशु मेरठ का निवासी था। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी छात्रों से ली। हादसे से जुड़ीं 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… वृंदावन के गुरुकुल चैतन्य विहार में महर्षि परिणय संस्कृत गुरुकुलम है। यहां संस्कृत की पढ़ाई होती है। वर्तमान में यहां 120 छात्र हैं। इस गुरुकुलम को आशीष गुरुजी चलाते हैं। तीन मंजिला बिल्डिंग में 43 कमरे हैं। ये गुरुकुलम पिछले 3 साल से चल रहा है। स्थानीय निवासी दीपक दत्त दुबे ने बताया- एक छात्र पहले टैंक में सफाई के लिए उतरा था। गैस की वजह से उसके बेहोश होने पर चार अन्य छात्र उसे बचाने के लिए नीचे उतरे। वे भी बेहोश हो गए। इसके बाद सभी पांचों को बाहर निकाला गया। डीएम बोले- 12 फीट गहरा पानी का सबमर्सिबल टैंक था डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया- विद्यालय में करीब 12 फीट गहरा पानी का सबमर्सिबल टैंक था। उसमें बदबू आ रही थी, जिसे साफ करने के लिए गुरुकुल के 5 बच्चे टैंक में उतरे थे। संभवतः जहरीली गैस के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और बच गया। इसकी पूरी जांच की जा रही है कि हादसा क्यों और कैसे हुआ और गुरुकुल कौन चला रहा था। मुख्यमंत्री ने भी घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। यह बेहद दुखद घटना है, पीड़ित परिवारों की पूरी मदद की जाएगी। डीएम ने गुरुकुलम के लोगों से बात की। एक युवक ने बताया- पहले सबमर्सिबल टैंक में मोटर लगाकर पानी निकाला। फिर भी थोड़ा बहुत पानी रह गया। फिर उसे बाल्टी से निकाला। जब पानी निकल गया तो एक छात्र नीचे गया। वो बेहोश हो गया। उसको बचाने फिर छात्र गए थे। ………………………………………. यह खबर भी पढ़ें प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथा वीडियो: धोती पकड़े कमरे से लड़खड़ाते निकले; कौन जारी कर रहा सुसाइड के CCTV फुटेज वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण का सुसाइड से पहले का चौथा वीडियो सामने आया है। इसमें वे कमरे से निकलकर सीढ़ियों की तरफ जाते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री धर्मपाल के पास 3 असलहे, पति से अमीर प्रियंका:श्रुति गंगवार के पास सवा किलो सोना; यूपी में राज्यसभा के BJP कैंडिडेट्स की प्रॉपर्टी जानिए
    Next Article
    अखिलेश प्रेम में डूबे 'BJP के 2 बृजभूषण':सपा सांसदों ने पैर छुआकर रस्म निभाई, अफसरों से नहीं डरता कोतवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment