Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में सनातनी नव संवत्सर शोभायात्रा:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया डोलाओं का पूजन, शंकराचार्य मुद्दे पर बोले- राजनीति पर मैं नहीं बोलता

    3 hours ago

    1

    0

    नव संवत्सर से पहले बुधवार को वृंदावन में सनातनी नव संवत्सर शोभायात्रा निकाली जाएगी। बुधवार शाम को निकलने वाली इस शोभायात्रा में शामिल होने वाले भगवान के छवि चित्रों का बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान आयोजकों ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। भगवान मदन मोहन जी के किए दर्शन शोभायात्रा का पूजन करने पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सबसे पहले वृंदावन के प्राचीन मदन मोहन मंदिर के दर्शन किए। मदन मोहन मंदिर वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक प्रमुख मंदिर है। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और पुजारी को भगवान के लिये माला भेंट की। इस दौरान पुजारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र भेंट किया। डोला का किया पूजन भगवान मदन मोहन जी के दर्शन करने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शोभायात्रा में शामिल होने वाले डोला का पूजन किया। शोभायात्रा में वृंदावन के प्राचीन 21 मंदिरों में विराजमान भगवान के छवि चित्र को डोला में स्थापित कर निकाला जाएगा। भेदभाव दूर करने के लिए निकाली जाती है शोभायात्रा पूजन-अर्चना करने के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- नव संवत्सर गुड़ी पड़वा के अवसर पर वृंदावन की पावन धरा पर भगवान के चल विग्रह डोला निकाले जाते हैं। यह यात्रा भेदभाव, छुआछूत दूर करने के लिए निकाली जाती है। यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि जहां ठाकुर जी विधवान हैं, जहां का कण-कण किशोरी जी का रूप है। वहां सनातनी एकता के लिए नव संवत्सर पर यह शोभायात्रा निकाली जाती है। सड़कों पर नमाज पढ़ने का ऐलान किए जाने के सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- यह सरकार जो कुछ कहती और करती है, उससे तो हमारा लेना-देना नहीं। वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर उन्होंने कहा- मैं राजनीति के मुद्दे पर नहीं बोलता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में शौचालय केयरटेकर महिलाओं का मानदेय रुका:महीनों से भुगतान न मिलने पर आर्थिक संकट, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    ICC टी–20 रैंकिंग में बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment