Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधान भवन के सामने महिला का सुसाइड का प्रयास:ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर पहुंची, स्कूटी से निकाला पेट्रोल

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गुरुवार दोपहर पति और ससुरालवालों से नाराज एक महिला ने विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंची थी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे समय रहते पकड़ लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर हजरतगंज थाने ले गई। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को स्कूटी सवार महिला विधान भवन गेट नंबर-3 के सामने पहुंची। उसने स्कूटी किनारे खड़ी की और डिक्की से बॉटल निकालकर ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल जैसा) अपने ऊपर उड़ेल लिया। आग लगाने की कोशिश करने लगी। तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत महिला को पकड़ लिया। इसके बाद उसे हजरतगंज थाने भेजा गया। नौ महीने पहले हुई शादी पुलिस पूछताछ में पता चला कि बीकेटी के ग्राम कठवारा निवासी स्नेहा सिंह की शादी आलमबाग के दामोदरनगर निवासी विनायक सिंह से करीब नौ महीने पहले हुई थी। विनायक पेशे से अधिवक्ता है। शादी के बाद से दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। जिसके चलते दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। आरोप है कि 26 जनवरी को पति ने स्नेहा को मायके भेज दिया और फिर लेने नहीं गया। बाद में ससुराल पहुंचने पर पति और ससुराल पक्ष ने उसे घर से भगा दिया। ससुराल से बेदखली की अर्जी पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे संपत्ति से बेदखल करने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी। जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। हजरतगंज पुलिस ने महिला को आगे की कार्रवाई के लिए आलमबाग पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले में एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी डायट छात्राओं का यौन शोषण विवाद:कांग्रेस ने जताई चिंता, जिलाधिकारी से की निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    श्रावस्ती में 9 दिन में दूसरी गोवंश अवशेष की घटना:खेत में मिले जानवर के अवशेष, पुलिस ने मामला दर्ज किया, लोगों ने कि दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment